रूस बना दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश

मार्च 2022 में न्यूयॉर्क स्थित प्रतिबंध वॉचलिस्ट साइट Castellum.AI के अनुसार, यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: Castellum.AI के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा डोनेट्स्क (Donetsk) और लुहान्स्क (Luhansk) के दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों को 'स्वतंत्र राज्य' घोषित करने के एक दिन बाद 22 फरवरी, 2022 को रूस पर अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे।

  • 22 फरवरी से पहले रूस के खिलाफ पहले से ही 2,754 प्रतिबंध थे और 22 फरवरी के बाद से 1 अप्रैल, 2022 तक 5,314 अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो अब कुल 8,068 हो गए हैं।
  • रूस ने ईरान को पीछे छोड़ दिया है, जिसके खिलाफ 3,616 प्रतिबंध हैं। इसके बाद सीरिया और उत्तर कोरिया पर क्रमशः 2,608 और 2,077 प्रतिबंध हैं।
  • 22 फरवरी के बाद रूस पर अधिकांश प्रतिबंध अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों द्वारा लगाए गए हैं।
  • सबसे अधिक प्रतिबंध यूनाइटेड किंगडम (878), स्विट्जरलैंड (868) द्वारा लगाए गए हैं, इसके बाद अमेरिका (724) का स्थान है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध