फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट
'राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का आकलन' करने वाले अमेरिका के एक गैर-सरकारी संगठन फ्रीडम हाउस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, लगातार दूसरे वर्ष भारत को लोकतंत्र और मुक्त समाज की दृष्टि से 'आंशिक रूप से स्वतंत्र' करार दिया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इस वर्ष भारत ने 100 में से 66 का स्कोर किया है। इसने 2021 में 67 स्कोर किया था।
- वर्ष 2020 में भारत 'स्वतंत्र' श्रेणी में था। इसने 2020 में 71 स्कोर किया था।
- इस रिपोर्ट का शीर्षक 'फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 - द ग्लोबल एक्सपेंशन ऑफ ऑथोरिटेरियन रूल' (Freedom in the World 2022 – The Global Expansion of Authoritarian Rule) है।
- रिपोर्ट के अनुसार एक बहुदलीय लोकतंत्र होने के बावजूद भारत में भेदभावपूर्ण नीतियों और उत्पीड़न में वृद्धि ने मुस्लिम आबादी को प्रभावित किया है।
- संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म की स्वतंत्रता सहित नागरिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन पत्रकारों, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य सरकारी आलोचकों के उत्पीड़न में वृद्धि हुई है।
- पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका 'आंशिक रूप से स्वतंत्र' हैं, जिन का स्कोर क्रमश: 37 और 55 है। चीन का स्कोर 9 है और यह 'स्वतंत्र नहीं' श्रेणी में है।
- तीन देशों ने 100 का कुल स्कोर प्राप्त किया है- फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन।
- दक्षिण सूडान (स्कोर-1), सीरिया (स्कोर-1) और तुर्कमेनिस्तान (स्कोर-2) सबसे कम स्वतंत्रता स्कोर वाले देश हैं। ये सभी 'स्वतंत्र नहीं' श्रेणी में हैं।
जीके फ़ैक्ट
|
इन्हें भी जानें बुखारेस्ट नाइन
|
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र
- 3 रूस बना दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश
- 4 बीबीआईएन मोटर वाहन समझौते को अंतिम रूप
- 5 दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में कुवैत
- 6 वी-डेम इंस्टीट्यूट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स 2022
- 7 अमेरिका - यूरोपीय संघ एलएनजी समझौता
- 8 महात्मा गांधी के नाम पर बने 'ग्रीन ट्राएंगल' का उद्घाटन
- 9 कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव
- 10 दूसरा भारत ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन
- 11 किंजल मिसाइल
- 12 विश्व का पहला वन्यजीव बॉन्ड
- 13 यूएनईपी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022
- 14 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022
- 15 14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता
- 16 भारत - ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता