राष्ट्रीय परिदृश्य
भारत टीबी रिपोर्ट 2022
24 मार्च, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ‘भारत टीबी रिपोर्ट 2022’ (India TB Report 2022) के अनुसार भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में 2021 में तपेदिक के मामलों में 19% की तेज वृद्धि दर्ज की है। महत्वपूर्ण तथ्य: 2020 में 16,28,161 टीबी रोगियों के मुकाबले 2021 के दौरान अधिसूचित टीबी रोगियों (नए और पुराने) की कुल संख्या 19,33,381
आधारभूत शिक्षण अध्ययन
23 से 26 मार्च, 2022 तक देश भर में कक्षा 3 के एक लाख छात्रों ने आधारभूत शिक्षण अध्ययन (foundational learning study) में भाग लिया। उद्देश्य: प्रारंभिक स्कूली वर्षों में साक्षरता और संख्यात्मक गणना में सुधार के लिए केंद्र के निपुण भारत मिशन के लिए एक आधार तैयार करने हेतु कक्षा-3 के छात्रों की बुनियादी शिक्षा का व्यापक पैमाने पर मूल्यांकन
भारत का मातृ मृत्यु अनुपात
भारत के महापंजीयक द्वारा 14 मार्च, 2022 को जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार भारत के मातृ मृत्यु अनुपात (MATERNAL MORTALITY RATIO: MMR) में 10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह 2016-18 में 113 से घटकर 2017-19 में 103 हो गया है, जो 8.8% की गिरावट को दर्शाता है। देश में MMR में लगातार कमी देखी गई है।
स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग 2021
8 मार्च, 2022 को जारी 'स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग 2021' (Skoch State of Governance ranking 2021) में आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बार फिर शीर्ष रैंक हासिल की है। महत्वपूर्ण तथ्य: रैंकिंग मूल्यांकन नई दिल्ली स्थित भारत के अग्रणी थिंक टैंक स्कॉच द्वारा किया गया है। ‘स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट’ एक वार्षिक रिपोर्ट है, जो भारत के विभिन्न राज्यों
कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ के साथ मिलकर 7 मार्च, 2022 को एक अभूतपूर्व अभियान ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ (Kanya Shiksha Pravesh Utsav) का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्य: इस अभियान का उद्देश्य औपचारिक शिक्षा/या कौशल प्रणाली की तरफ उन छात्राओं को फिर से जोड़ना है, जिन्होंने विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ दिया था। अभियान का लक्ष्य स्कूल
एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली 2020-21 रिपोर्ट
शिक्षा मंत्रालय ने 9 मार्च, 2022 को भारत की स्कूली शिक्षा पर ‘एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडाइस+) 2020-21’ (United Information System for Education Plus: UDISE+ 2020-21) रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट की मुख्य बातें: 2020-21 में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक स्कूली शिक्षा में नामांकित कुल छात्रों की संख्या 25.38 करोड़ थी, जो 2019-20 में 25.10 करोड़ थी। सकल नामांकन अनुपात में
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में केरल अव्वल
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के मामले में केरल एक बार फिर से शीर्ष राज्य बनकर उभरा है।महत्वपूर्ण तथ्य: केरल ने देश में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 30 (प्रति एक लाख जीवित जन्म) दर्ज किया है। भारत के महापंजीयक द्वारा जारी भारत में मातृ मृत्यु (2017-19) पर नवीनतम प्रतिदर्श पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) विशेष बुलेटिन के अनुसार, केरल के
सुप्रीम कोर्ट ने 'वन रैंक - वन पेंशन' की नीति को सही ठहराया
सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च, 2022 को सशस्त्र बलों के लिए केंद्र की 'वन रैंक- वन पेंशन' (ओआरओपी) योजना को बरकरार रखा है।महत्वपूर्ण तथ्य: सुप्रीम कोर्ट ने वन रैंक, वन पेंशन पर सरकार के फैसले को बरकरार रखा और कहा कि उसे ओआरओपी सिद्धांत और 7 नवंबर, 2015 की अधिसूचना पर कोई संवैधानिक दोष नहीं लगता है। सुप्रीम कोर्ट
हिजाब पर प्रतिबंध
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 15 मार्च, 2022 को राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं द्वारा हिजाब (सिर पर दुपट्टा) पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा है।महत्वपूर्ण तथ्य: कोर्ट का मानना है कि हिजाब पहनना इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और इसलिए, संविधान के अनुच्छेद 25 द्वारा गारंटीकृत धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत संरक्षित नहीं
राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन
पर्यटन मंत्रालय ने मार्च 2022 में 'राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन' (National Digital Tourism Mission) की स्थापना के लिए मसौदा रिपोर्ट पर अंतिम टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।विजन: एक डिजिटल राजमार्ग के माध्यम से पर्यटन इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा सूचना अंतर को दूर करना।महत्वपूर्ण तथ्य: पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के लिए 23 जुलाई, 2021 को पर्यटन
बिप्लोबी भारत गैलरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च, 2022 को शहीद दिवस के अवसर पर विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता में बिप्लोबी भारत गैलरी (Biplobi Bharat Gallery) का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह गैलरी स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के लिए उनके सशस्त्र प्रतिरोध को प्रदर्शित करती है। इस नई गैलरी का उद्देश्य 1947 तक की घटनाओं का
ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 16 मार्च, 2022 को 'ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज' (EatSmart Cities Challenge) के 11 विजेता शहरों की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्य: ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज के पायलट चरण के शीर्ष 11 पुरस्कार विजेता चंडीगढ़, इंदौर, जम्मू, जबलपुर, पणजी, राजकोट, राउरकेला, सागर, सूरत, तुमकूर और उज्जैन हैं। ये शहर अब इस चैलेंज के गहरे जुड़ाव वाले
राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित एक योजना 'राष्ट्रीय एड्स और यौन संचारित रोग (एसटीडी) नियंत्रण कार्यक्रम' (National AIDS and STDs Control Programme: NACP) को 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: कार्यक्रम के चरण-5 को 1,5471.94 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी
अपशिष्ट निपटान बुनियादी ढांचा
23 मार्च, 2022 को 'जल संसाधन पर संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट' लोक सभा में पेश की गई। महत्वपूर्ण तथ्य: इस रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचा प्राप्त करने वाले केवल 12% गांवों ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत अपना लक्ष्य हासिल किया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बुनियादी ढांचे का कार्यान्वयन भी लक्ष्य
औषधीय पौधों की खेती के लिए सब्सिडी
आयुष मंत्रालय ने अब तक 140 प्राथमिकता वाले औषधीय पौधों में से 84 औषधीय पौधों की प्रजातियों की खेती के लिए 59,350 किसानों का समर्थन किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: 2015-16 से 2020-21 तक पूरे देश में 56,305 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है। यह जानकारी आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संसद के बजट सत्र के दौरान राज्य सभा में प्रस्तुत की। राष्ट्रीय
राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 मसौदा
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल विभाग ने 12 मार्च, 2022 को परामर्श के लिए 'राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 मसौदा' पर दृष्टिकोण पत्र जारी किया। उद्देश्य: चिकित्सा उपकरणों की सुलभता, खर्च वहनीयता, सुरक्षा और गुणवत्ता के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करना और स्व-स्थायित्व, नवाचार एवं वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना। मुख्य विशेषताएं: निजी क्षेत्र के निवेश के साथ स्थानीय विनिर्माण इकोसिस्टम
पार- तापी - नर्मदा नदी लिंक परियोजना
25 मार्च, 2022 को गुजरात के विभिन्न जिलों के सैकड़ों आदिवासियों ने 'पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना' (Par-Tapi-Narmada river-linking project) के खिलाफ गांधीनगर की सत्याग्रह छावनी में 'आदिवासी सत्याग्रह' किया और परियोजना पर एक श्वेत पत्र की मांग की।महत्वपूर्ण तथ्य: पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना की परिकल्पना 1980 के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के तहत पूर्व केंद्रीय सिंचाई मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी)
कोविड से हुई मौतों पर मुआवजे का दावा
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड से संबंधित मौतों पर मुआवजे के दावे के आवेदन की सीमा तय कर दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: 20 मार्च, 2022 से पहले हुई मौतों के लिए 60 दिन और भविष्य में होने वाली मौतों के मामले में मौत से 90 दिनों के भीतर मुआवजे के लिए आवेदन करना होगा। राज्यों को आवेदनों को संसाधित कर 30
आवश्यक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority: NPPA) ने 1 अप्रैल, 2022 से लगभग 800 आवश्यक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।महत्वपूर्ण तथ्य: थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़ों के आधार पर दवा की कीमतों में वृद्धि लगभग 10.76% है। इससे 'आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची' में शामिल दवाओं जैसे- एंटीबायोटिक्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स और अन्य
कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 19 मार्च, 2022 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक के दौरान कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीरी प्रवासियों के पुनर्वास की प्रगति की समीक्षा की। महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस परेड में भाग लेने के लिए जम्मू में थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, पिछले सात
इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 मार्च, 2022 को मंत्रालय के ‘कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन 2.0’ (अमृत 2.0) के अंतर्गत 'इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज' (India Water Pitch-Pilot-Scale Start-up Challenge) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: मंत्रालय ने 12 मार्च को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 'इंडिया वाटर
महिला पुलिस कर्मियों के लिए स्थापित किए जाएंगे शिशु-गृह
महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 8 मार्च, 2022 को कहा कि देश भर में महिला पुलिस कर्मियों के लिए जिला स्तर पर शिशु-गृह यानी क्रेच (creches) स्थापित किए जाएंगे ताकि उन्हें काम के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद मिल सके। महत्वपूर्ण तथ्य: सामाजिक सुरक्षा पर श्रम संहिता, 2020 के अनुसार, 50 या अधिक कर्मचारियों वाले
स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना
केंद्र सरकार ने 7 मार्च, 2022 को ‘स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना’ और उसके घटकों को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: योजना को जारी रखने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय से प्राप्त हुआ है। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन की स्वीकृति दी गई है।
पुणे मेट्रो रेल परियोजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च, 2022 को ‘पुणे मेट्रो रेल परियोजना’ का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। पुणे मेट्रो देश की पहली परियोजना है जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित 'एल्युमीनियम बॉडी कोच' हैं। 2016 में प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला भी
अखिल भारतीय कार्यक्रम 'झरोखा'
आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय द्वारा 8 से 14 मार्च, 2022 तक ‘झरोखा - भारतीय हस्तशिल्प/हथकरघा, कला और संस्कृति का संग्रह’ (Jharokha-Compendium of Indian handicraft/ handloom, art and culture) का आयोजन किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह कार्यक्रम 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 16 स्थानों पर आयोजित किया गया। झरोखा कार्यक्रम में देश
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में मिलेगा बालिका कैडेटों को प्रवेश
केंद्र द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) को लड़कियों के लिए प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार छात्राओं को प्रवेश देने का फैसला किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। यह जुलाई 2022 से पांच छात्राओं
नीति आयोग विकसित कर रहा है राष्ट्रीय लिंग सूचकांक
नीति आयोग एक ‘राष्ट्रीय लिंग सूचकांक’ (National Gender Index) विकसित करने की प्रक्रिया में है। महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय लिंग सूचकांक का उद्देश्य लैंगिक समानता में लगातार हो रहे अंतर की पहचान करना और इसकी प्रगति को मापना तथा इससे संबंधित नीति तैयार करने में सरकार की मदद करना है। यह सूचकांक परिभाषित लैंगिक मानदंडो पर राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की प्रगति को
सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली एम्बुलेंस
पशु कल्याण चैरिटी 'द ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया' (The Blue Cross of India) ने 28 फरवरी चेन्नई में सड़क पर रहने वाले जानवरों (स्ट्रीट एनिमल्स) के लिए भारत की पहली मोबाइल एम्बुलेंस लॉन्च की है। महत्वपूर्ण तथ्य: ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण संगठन 'फोर पाव' (Four Paw) के सहयोग से यह परियोजना शुरू की है। मद्रास
आईसीएमआर और ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च, 2022 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की।समझौता ज्ञापन का उद्देश्य:भारतीय वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण, अंतरराष्ट्रीय मानकों और नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप डेटा का संग्रह और क्षमता विकास के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र बनने की दिशा में भारत का
इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम 2022
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 7 मार्च, 2022 को ‘इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम 2022’ (International Election Visitors Programme 2022) की मेजबानी की। महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय निर्वाचन आयोग ने 32 देशों और चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों के चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम 2022 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में संपन्न विधान सभा चुनावों
नीट-अंडर ग्रेजुएट के लिए ऊपरी आयु सीमा हटाई गई
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने 9 मार्च, 2022 को जारी एक परिपत्र के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा) में भाग लेने के लिए ऊपरी आयु सीमा हटा दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: NMC ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से नीट-अंडर ग्रेजुएट के सूचना बुलेटिन से अधिकतम आयु मानदंड को हटाने के लिए कहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा
आईसीएमआर और दो अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समझौता
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च, 2022 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (NIAID), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज, अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।समझौता ज्ञापन का उद्देश्य: सहयोग मुख्य रूप से चेन्नई में आईसीएमआर के राष्ट्रीय क्षय रोग अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक क्षेत्र
सुजलाम 2.0 अभियान
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 23 मार्च, 2022 को ग्रेवाटर प्रबंधन (greywater management) के लिए ‘सुजलाम 2.0 अभियान’ लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्य: नौ मंत्रालयों- जल शक्ति मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, युवा कार्य तथा खेल मंत्रालय, जनजातीय मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंचायती राज
असम-मेघालय सीमा समझौता
असम और मेघालय ने अपनी 885 किलोमीटर की सीमा के साथ 12 सेक्टरों में से छ: में 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक रूप से हल कर लिया है।महत्वपूर्ण तथ्य: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने छ: विवादित क्षेत्रों पर एक ‘ऐतिहासिक’ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें पहले चरण में समाधान
मतुआ समुदाय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मार्च, 2022 को श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबाड़ी में मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित किया।महत्वपूर्ण तथ्य: हरिचंद ठाकुर का जन्म 1812 में बांग्लादेश के ओरकांडी में ठाकुर समुदाय (एससी समुदाय) के एक किसान किसान परिवार में हुआ था। ठाकुर (जिनका परिवार वैष्णव
सबका विकास महाक्विज
सुशासन के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए मायगव (MyGov) ने 1 मार्च, 2022 को 'सबका विकास महाक्विज' (Sabka Vikas MahaQuiz) शृंखला शुरू की।महत्वपूर्ण तथ्य: यह एक साल तक चलने वाला प्रोजेक्ट है और इसमें 14 एपिसोड शामिल हैं, जो सभी Quiz.MyGov.in पर होस्ट किए गए हैं। 'सबका विकास महाक्विज' का उद्देश्य प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में आत्महत्या दर
लोक सभा में गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 156 कर्मियों ने 2021 में आत्महत्या की है, जो लगभग एक दशक में सबसे अधिक है।महत्वपूर्ण तथ्य: सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, एनएसजी और असम राइफल्स जैसे विभिन्न सुरक्षा बलों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को विभिन्न आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा कर्तव्यों
संक्षिप्त सामयिकी
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 15 मार्च को एक नए हॉल-एंटे रूम ( hall–Ante Room) का उद्घाटन किया और इसे 1971 के युद्ध नायक और सम्मानित नौसेना के दिग्गज रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) संतोष कुमार गुप्ता को समर्पित किया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सिद्धो-कान्हो-बिरसा विश्वविद्यालय में संथाली भाषा के सहायक प्रोफेसर प्रोफेसर श्रीपति टुडू ने पहली बार भारत के संविधान
आर्थिक परिदृश्य
निर्यात तत्परता सूचकांक 2021
नीति आयोग ने 'इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पटिटिवनेस' (Institute of Competitiveness) के साथ साझेदारी में 25 मार्च, 2022 को 'निर्यात तत्परता सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) का दूसरा संस्करण जारी किया। महत्वपूर्ण तथ्य: निर्यात तत्परता सूचकांक सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी निर्यात तत्परता और प्रदर्शन के आधार पर रैंक करता है। निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है-
राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च, 2022 को आवश्यकता से अधिक यानि अधिशेष भूमि का मुद्रीकरण करने के लिए ‘राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम’ (National Land Monetisation Corporation: NLMC) की स्थापना को मंजूरी दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: NLMC 5,000 करोड़ रुपए की प्रारंभिक शेयर पूंजी और 150 करोड़ रुपए की चुकता शेयर पूंजी के साथ एक पूर्ण स्वामित्व वाला सरकारी उद्यम होगा। सरकार 'योग्यता-आधारित
रिजर्व बैंक इनोवेशन हब
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 24 मार्च, 2022 को बेंगलुरू में रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (Reserve Bank Innovation Hub: RBIH) का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: RBIH का उद्देश्य संस्थागत ढांचे के माध्यम से वित्तीय नवाचार को एक स्थायी तरीके से प्रोत्साहित करना और पोषित करना है। आरबीआई ने 100 करोड़ के प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ RBIH को
भारत ने किया 400 अरब डॉलर के वार्षिक निर्यात लक्ष्य को पार
भारत ने एक वित्तीय वर्ष में पहली बार 400 अरब डॉलर की वस्तुओं के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वार्षिक वस्तु निर्यात पहली बार 22 मार्च तक 400 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। निर्यात ने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर की तुलना
वार्षिक इंडिया सोलर मार्केट अपडेट 2021
‘मेरकॉम इंडिया रिसर्च’ (Mercom India Research) ने मार्च 2022 में 'वार्षिक इंडिया सोलर मार्केट अपडेट 2021 (Annual India Solar Market Update 2021) रिपोर्ट जारी की। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान रिकॉर्ड 10 गीगावाट सौर क्षमता स्थापित की, जिसमें साल-दर-साल 212% की वृद्धि दर्ज की गई। भारत ने 2020 के दौरान 3.2 गीगावाट सौर क्षमता स्थापित की थी। दिसंबर 2021
यूपीआई123पे
8 मार्च को, भारतीय रिजर्व बैंक ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘यूपीआई123पे’ (UPI123Pay) नामक एक नया यूपीआई भुगतान समाधान लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्य: 2016 में लॉन्च किया गया एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई), देश में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों में से एक बन गया है। यूपीआई सेवा, जो अब तक स्मार्टफोन तक सीमित थी, अब
भारत-जापान स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी
भारत और जापान ने 19 मार्च, 2022 को सतत आर्थिक वृद्धि हासिल करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोग के लिए स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी की शुरुआत की। महत्वपूर्ण तथ्य: यह पहल नई दिल्ली में आयोजित 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर शुरू की गई। स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी सहित स्टोरेज सिस्टम,
भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक कार परियोजना
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 16 मार्च, 2022 को हाइड्रोजन आधारित उन्नत फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन (Fuel Cell Electric Vehicle: FCEV) के लिए अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह जीवाश्म ईंधन से हटकर हमारे पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव होगा। यह पायलट परियोजना टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड
किसानों का कर्ज
केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा मार्च 2022 में राज्य सभा को दी गई जानकारी के अनुसार पिछले छ: वर्षों में किसानों की बकाया ऋण राशि में 53 फीसदी की वृद्धि हुई है।महत्वपूर्ण तथ्य: 2015-16 के बाद से बकाया कृषि ऋण राशि में 53% की वृद्धि हुई। 2020-21 में, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए बकाया कृषि ऋण 2015-16 में 12 लाख
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 26 मार्च, 2022 को ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PM-GKAY) को और छ: महीने के लिए सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना मूल रूप से कोविड- महामारी की शुरुआत के दौरान पहले लॉकडाउन में अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। यह PM-GKAY का छठा चरण होगा। योजना का पांचवां चरण मार्च 2022 में समाप्त
भुगतान प्रणाली टच पॉइंट्स की जियो-टैगिंग
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 25 मार्च, 2022 को ‘भुगतान प्रणाली के टच पॉइंट्स की जियो-टैगिंग’ (geo-tagging of payment system touch points) के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया।उद्देश्य: मजबूत भुगतान स्वीकृति अवसंरचना उपलब्धता के माध्यम से डिजिटल भुगतान को विस्तार देना और देश के सभी नागरिकों को समावेशी पहुंच मुहैया करना।महत्वपूर्ण तथ्य: आरबीआई ने बैंक और गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों
ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप मॉनिटर
'ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप मॉनिटर' (Global Entrepreneurship Monitor: GEM) एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना है, जो देशों के उद्यमशीलता परिदृश्य पर जानकारी प्रदान करती है।महत्वपूर्ण तथ्य: GEM दुनिया भर में उद्यमिता और उद्यमिता इकोसिस्टम पर सर्वेक्षण-आधारित अनुसंधान करता है और इसका नेतृत्व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद कर रहा है। ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप मॉनिटर इंडिया रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार, 2021 में भारत की उद्यमशीलता
भारत का मक्का निर्यात सर्वकालिक उच्च स्तर पर
चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले दस महीनों (अप्रैल-जनवरी) में भारत का मक्का निर्यात 81.63 करोड़ डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुँच गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) के दौरान भारत का मक्का निर्यात 63.48 करोड़ डॉलर रहा था। वित्त वर्ष 2019-20 में 14.28 करोड़ डॉलर का निर्यात हासिल करने के बाद से, मक्का निर्यात लगभग छ: गुना
एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने 10 मार्च, 2022 को 'एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम' (इनक्यूबेशन, डिजाइन और आईपीआर) [MSME Innovative Scheme (Incubation, Design and IPR)] लॉन्च की।महत्वपूर्ण तथ्य: एमएसएमई इनोवेशन स्कीम नवाचार गतिविधियों के लिए एक हब के रूप में कार्य करेगी और अच्छे बिजनेस आइडिया को हकीकत में बदलने के लिए मार्गदर्शन भी करेगी। ऐसे
कवच
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 मार्च, 2022 को दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में लिंगमपल्ली-विकाराबाद खंड पर गुल्लागुडा-चिटगिड्डा रेलवे स्टेशनों के बीच 'कवच' कार्य प्रणाली (‘Kavach’ working system) के ट्रायल का निरीक्षण किया। महत्वपूर्ण तथ्य: कवच भारतीय इंडस्ट्री के सहयोग से अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित 'ट्रेन टक्कर परिहार प्रणाली' (train collision
भारतीय रेलवे का पहला गति शक्ति कार्गो टर्मिनल
10 मार्च, 2022 को भारतीय रेल का पहला गति शक्ति कार्गो टर्मिनल पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में शुरू किया गया ।महत्वपूर्ण तथ्य: गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल के संबंध में प्रधानमंत्री की दृष्टि "गति शक्ति" और रेल मंत्रालय की नीति के अनुसरण में, भारतीय रेलवे के आसनसोल मंडल ने थापरनगर में मैथन पावर लिमिटेड की निजी साइडिंग को सफलतापूर्वक
आरबीआई द्वारा 5 बिलियन डॉलर मूल्य की ‘डॉलर-रुपया अदला-बदली’
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी तरलता प्रबंधन पहल के हिस्से के रूप में 8 मार्च, 2022 को 5 बिलियन डॉलर मूल्य के ‘डॉलर-रुपया अदला-बदली’ (Dollar-Rupee Swap Auction) की नीलामी का आयोजन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: इसके परिणामस्वरूप, वित्तीय प्रणाली में डॉलर का प्रवाह हुआ है एवं रुपए को वित्तीय प्रणाली से बाहर निकाला गया है। आरबीआई ने 8 मार्च
आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हैं देश की पचास फीसदी महिलायें
मार्च 2022 में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एक सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 50% महिलायें आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस नहीं करती हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: इनमें ज्यादातर टियर- 2 शहरों की महिलायें और गैर-कामकाजी महिलायें हैं। लगभग 33% महिलायें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए "जीवन यापन की लागत" को चुनौतियों या बाधाओं में से एक मानती हैं। हर 4 में से एक
सागर परिक्रमा
केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला ने 5 मार्च 2022 को ‘सागर परिक्रमा’ (Sagar Parikrama) का उद्घाटन किया।उद्देश्य: तटीय मछुआरा समुदाय की चुनौतियों, अनुभवों और आकांक्षाओं को समझना।महत्वपूर्ण तथ्य: इसे केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। गुजरात से शुरू हुई इस परिक्रमा को
लॉटरी पर टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने 23 मार्च, 2022 को कहा कि एक राज्य विधायिका को अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर अन्य राज्यों द्वारा आयोजित लॉटरी पर कर लगाने का अधिकार है।महत्वपूर्ण तथ्य: जस्टिस एमआर शाह और बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि 'लॉटरी' एक "जुआ गतिविधि का प्रकार" है। 'सट्टेबाजी और जुआ' संविधान की सातवीं अनुसूची में राज्य सूची का
सूक्ष्म वित्त संस्थानों को सशर्त ब्याज दरें तय करने की अनुमति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 14 मार्च, 2022 को सूक्ष्म-वित्त संस्थानों को कुछ ‘शर्तों’ के साथ ब्याज दरें तय करने की अनुमति दी है।संशोधित दिशा-निर्देश: सूक्ष्म वित्त ऋणों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगे। सूक्ष्म-वित्त ऋण की परिभाषा को संशोधित किया गया है। एक सूक्ष्म-वित्त ऋण का आशय तीन लाख रुपये तक की सालाना आय
'डोनेट ए पेंशन' योजना
श्रम मंत्रालय ने 7 मार्च, 2022 को 'डोनेट ए पेंशन' (donate a pension) योजना शुरू की है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के तहत एक पहल है। 'डोनेट ए पेंशन' योजना के तहत नागरिक घरेलू कामगारों, ड्राइवरों और सहायकों सहित अपने तत्काल सहायक कर्मचारियों के प्रीमियम अंशदान हेतु दान कर सकते हैं। दाता (डोनर) कम से कम एक
वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर और इनोवेशन पार्क
केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने विद्युत राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ 8 मार्च, 2022 को ‘वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर और इनोवेशन पार्क’ (Virtual Smart Grid Knowledge Center and Innovation Park) को लॉन्च किया। महत्वपूर्ण तथ्य: लॉन्च किया गया यह 'वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर' स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर के भौतिक सेटअप का
बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों का परीक्षण
उपभोक्ता अब परख और हॉलमार्किंग केंद्रों (एएचसी) में बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का परीक्षण करवा सकते हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय मानक ब्यूरो ने अब आम उपभोक्ता को बीआईएस से मान्यता प्राप्त परख और हॉलमार्किंग केंद्रों में से किसी में भी अपने बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता की जांच कराने की अनुमति देने का प्रावधान किया है। सोने के आभूषणों
समर्थ पहल
7 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के साथ नई दिल्ली में महिलाओं के लिए एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान 'समर्थ' का शुभारंभ किया।उद्देश्य: महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र होने का
व्यापार और निवेश पर 5वीं भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता
11 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित व्यापार और निवेश पर 5वीं भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता के समापन पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की लघु व्यवसाय, निर्यात संवर्धन तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। दोनों देशों के मंत्री भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी
पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 10 मार्च, 2022 को मोटर वाहन (वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के पंजीकरण और कार्य संशोधन) नियम, 2022 से संबंधित मसौदा अधिसूचना जारी की।महत्वपूर्ण तथ्य: ये 23 सितंबर, 2021 के मोटर वाहन (वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के पंजीकरण और कार्य) नियम के संशोधन हैं, जो पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) की स्थापना के लिए प्रक्रिया निर्धारित करते
ईपीएफओ ब्याज दर
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 12 मार्च, 2022 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वर्ष 2021-2022 के लिए ब्याज दर की घोषणा की। इसे 8.5% से घटाकर 8.1% किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपने ग्राहकों को 8.1% ब्याज दर प्रदान करने का निर्णय लिया है। पिछली बार ईपीएफ बचत
सहायक ऋण हेतु ऋण गारंटी योजना
सहायक ऋण हेतु ऋण गारंटी योजना (Credit Guarantee Scheme for Subordinate Debt: CGSSD) 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 13 मई, 2020 को ‘संकटग्रस्त परिसंपत्ति निधि – संकटग्रस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए सहायक ऋण’ (Distressed Assets Fund - Subordinate Debt for Stressed MSMEs) स्थापित करने की
खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च, 2022 को खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की दूसरी अनुसूची में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। महत्वपूर्ण तथ्य: यह संशोधन ग्लौकोनाइट, पोटाश, एमराल्ड, प्लेटिनम समूह की धातुओं, एंडेलूसाइट (Andalusite), सिलिमेनाइट (Sillimanite) और मॉलिब्डेनम के संबंध में रॉयल्टी की दर को स्पष्ट करने के लिए है। यह देश में पहली बार ग्लौकोनाइट, पोटाश, एमराल्ड,
भारत - संयुक्त अरब अमीरात व्यापार समझौता
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 मई, 2022 से लागू होने की संभावना है।महत्वपूर्ण तथ्य: इसके तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 वस्तुओं के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए)
तेजस कौशल परियोजना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 मार्च, 2022 को दुबई एक्सपो में 'तेजस' (Training for Emirates Jobs And Skills: TEJAS) कौशल परियोजना का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्य: तेजस प्रवासी भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना (Skill India International Project) है। स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कौशल, प्रमाणपत्र और विदेशों में रोजगार प्रदान करना है। तेजस
'एमएसएमई के प्रदर्शन को बेहतर करने और तेजी लाने’ की योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को ‘एमएसएमई के प्रदर्शन को बेहतर करने और इसकी गति में तेजी लाने’ (Raising and Accelerating MSME Performance: RAMP) पर 808 मिलियन डॉलर (6,062.45 करोड़ रुपए) की विश्व बैंक से सहायता प्राप्त योजना को मंजूरी दी।महत्वपूर्ण तथ्य: RAMP एक नई योजना है और इसकी शुरुआत वित्त वर्ष 2022-23 में होगी।योजना के लिए कुल परिव्यय
संक्षिप्त सामयिकी
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-विशाखापत्तनम स्टील प्लांट ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नीति और प्रथाओं को बढ़ावा देने, कॉर्पोरेट और हितधारक के बीच मजबूत संबंध साबित करने के लिए 'ग्रीनटेक कॉर्पोरेट गवर्नेंस अवार्ड 2022' (Greentech Corporate Governance Award 2022) जीता है। 28 मार्च को नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने 'इंडियन एग्रीकल्चर
अंतरराष्ट्रीय संबंध
भारत - ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2 अप्रैल, 2022 को 'भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते' (The India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement: Ind-Aus ECTA) पर हस्ताक्षर किए। महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की उपस्थिति में एक आभासी समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलियाई व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन तेहान द्वारा समझौते पर
14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के रूप में 19-20 मार्च, 2022 को भारत के आधिकारिक दौरे पर आए। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता (14th India Japan Annual Summit) में भाग लिया। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और जापान ने अगले पांच वर्षों में जापान की ओर से भारत में 'पांच ट्रिलियन
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 '(World Happiness Report 2022) 18 मार्च, 2022 को जारी की गई।महत्वपूर्ण तथ्य: फिनलैंड लगातार पांचवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। इस वर्ष, रिपोर्ट का 10वां संस्करण था, जो संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की गई है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट दो प्रमुख विचारों पर आधारित है - खुशी और जीवन
यूएनईपी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने हाल में 'वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022' (UNEP Annual Frontiers report 2022) प्रकाशित की। इस रिपोर्ट का शीर्षक 'नॉइज, ब्लेज एंड मिसमैचेज' (Noise, Blazes and Mismatches) है। महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार, ढाका दुनिया का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है। यहाँ 119 डेसिबल (डीबी) का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर विश्व
विश्व का पहला वन्यजीव बॉन्ड
विश्व बैंक ने 23 मार्च, 2022 को अफ्रीका के काले गैंडे को बचाने के लिए ‘विश्व का पहला वन्यजीव बॉन्ड’ जारी किया।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व बैंक ने अफ्रीका में काले गैंडों की आबादी बढ़ाने के लिए अपनी तरह का पहला वन्यजीव संरक्षण बॉन्ड जारी किया। विश्व बैंक इन बॉन्ड की मदद से 15 करोड़ डॉलर जुटाएगा, जिनका उपयोग काले गैंडों के
किंजल मिसाइल
रूस ने कहा कि उसने 19 मार्च, 2022 को युद्ध में अगली पीढ़ी के हथियारों का पहला इस्तेमाल किया और यूक्रेन में एक हथियार डिपो पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं।महत्वपूर्ण तथ्य: रूस की नई किंजल (डैगर) हाइपरसोनिक मिसाइल एक परमाणु-सक्षम हवा से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल है। यह ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक उड़ान भरती है और वायु-रक्षा
दूसरा भारत ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों नेताओं ने जून 2020 में पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के बढ़े हुए दायरे पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें अब व्यापार और निवेश,
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (Colombo Security Conclave) की 5वीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बैठक 9 से 10 मार्च, 2022 तक मालदीव में आयोजित की गई। महत्वपूर्ण तथ्य: कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के संस्थापक सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल- मालदीव, भारत और श्रीलंका और कॉन्क्लेव के सबसे नए सदस्य मॉरीशस ने 5वीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप
महात्मा गांधी के नाम पर बने 'ग्रीन ट्राएंगल' का उद्घाटन
16 मार्च, 2022 को मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में महात्मा गांधी के नाम पर एक 'ग्रीन ट्राएंगल' (ग्रीन स्पेस) का उद्घाटन किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में इसका उद्घाटन किया गया। एंटानानारिवो की मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना और मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने मेडागास्कर
अमेरिका - यूरोपीय संघ एलएनजी समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोपीय महाद्वीप की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति के लिए मार्च 2022 में यूरोपीय संघ के साथ एक समझौता किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर यूरोपीय देशों द्वारा रूसी ऊर्जा निर्यात से खुद को दूर करने के प्रयासों के बीच यह समझौता हुआ है। इस समझौते के
वी-डेम इंस्टीट्यूट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स 2022
स्वीडन के गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय में वी-डेम संस्थान ने मार्च 2022 में अपनी वार्षिक लोकतंत्र रिपोर्ट प्रकाशित की। महत्वपूर्ण तथ्य: इस रिपोर्ट का शीर्षक 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022: ऑटोक्रेटाइजेशन चेंजिंग नेचर?' (Democracy Report 2022: Autocratisation Changing Nature?) है। रिपोर्ट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स में स्कोर के आधार पर देशों को चार शासन प्रकारों में वर्गीकृत करती है- उदार लोकतंत्र, चुनावी लोकतंत्र, चुनावी निरंकुशता (Electoral Autocracy)
दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में कुवैत
कुवैत में 53.2 डिग्री सेल्सियस (127.7 डिग्री फारेनहाइट) का तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक बन गया।महत्वपूर्ण तथ्य: जलवायु परिवर्तन की चरम सीमा पूरी दुनिया में अस्तित्व के लिए संकट पैदा कर रही है। लेकिन हर मौसम में कुवैत पर पड़ने वाली रिकॉर्ड ग्रीष्म लहरों की मार इतनी गंभीर हो गई हैं
बीबीआईएन मोटर वाहन समझौते को अंतिम रूप
भारत, बांग्लादेश और नेपाल ने 8 मार्च, 2022 को बांग्लादेश-भूटान-भारत-नेपाल (बीबीआईएन) मोटर वाहन समझौते को लागू करने के लिए एक सक्षम समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया है।महत्वपूर्ण तथ्य: बीबीआईएन का उद्देश्य क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। बीबीआईएन कनेक्टिविटी परियोजना की कल्पना तब की गई थी, जब दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) 2014 में नेपाल
फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट
'राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का आकलन' करने वाले अमेरिका के एक गैर-सरकारी संगठन फ्रीडम हाउस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, लगातार दूसरे वर्ष भारत को लोकतंत्र और मुक्त समाज की दृष्टि से 'आंशिक रूप से स्वतंत्र' करार दिया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: इस वर्ष भारत ने 100 में से 66 का स्कोर किया है। इसने 2021 में 67 स्कोर किया
रूस बना दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश
मार्च 2022 में न्यूयॉर्क स्थित प्रतिबंध वॉचलिस्ट साइट Castellum.AI के अनुसार, यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: Castellum.AI के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा डोनेट्स्क (Donetsk) और लुहान्स्क (Luhansk) के दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों को 'स्वतंत्र राज्य' घोषित करने के एक दिन बाद 22 फरवरी,
ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 22 मार्च, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र’ (BRICS Vaccine R&D Center) का शुभारंभ किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: जोहान्सबर्ग घोषणा 2018 में ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था। डॉ. मांडविया ने प्रस्ताव दिया कि ब्रिक्स देशों को 2022 के मध्य तक
संक्षिप्त सामयिकी
इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) और ढाका स्टॉक एक्सचेंज (डीएसई) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में बांग्लादेश दक्षिण एशिया में सबसे शीर्ष स्थान पर है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 8 मार्च को एक सैन्य उपग्रह 'नूर -2' (Noor-2) को पृथ्वी से 500 किलोमीटर (311 मील) की
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
विज्ञान एवं पर्यावरण
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021
स्विट्जरलैंड स्थित वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईक्यूएयर' (IQAir) द्वारा जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021’ के अनुसार बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है।महत्वपूर्ण तथ्य: हवा में पार्टिकुलेट मैटर के संदर्भ में, बांग्लादेश ने 2021 में 76.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर का औसत पीएम2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) स्तर दर्ज किया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुशंसित 5 माइक्रोग्राम प्रति
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत की आर्कटिक नीति
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 17 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में 'भारत की आर्कटिक नीति' का विमोचन किया। भारत की आर्कटिक नीति का उद्देश्य: आर्कटिक क्षेत्र के साथ विज्ञान और अन्वेषण, जलवायु और पर्यावरण संरक्षण, समुद्री और आर्थिक सहयोग में राष्ट्रीय क्षमताओं और दक्षताओं को मजबूत करना है। आर्कटिक में भारत के हितों की खोज में अंतर-मंत्रालयी
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था
मार्च 2022 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज (सीडीएस) और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) के शोधकर्ताओं के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार अनुमानित रूप से 36,794 करोड़ रुपए (लगभग 5 अरब डॉलर) रहा।महत्वपूर्ण तथ्य: अध्ययन के अनुसार अनुमानित रूप से भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार, जीडीपी के प्रतिशत के रूप
विज्ञान एवं पर्यावरण
कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित 'कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली' (Corner-Shot Weapon System: CSWS) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। महत्वपूर्ण तथ्य: कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली एक विशेष उद्देश्य वाला हथियार है, जिसे आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (ARDE), पुणे द्वारा डिजाइन किया गया
विज्ञान एवं पर्यावरण
परम गंगा
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) ने 8 मार्च, 2022 को 1.66 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता के साथ आईआईटी रुड़की में एक सुपर कंप्यूटर 'परम गंगा' को स्थापित किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रणाली NSM की चरण-2 की निर्माण पहुंच के तहत सी-डैक द्वारा डिजाइन और चालू की गई है। राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग
विज्ञान एवं पर्यावरण
तेरह प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
14 मार्च, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से वानिकी पहलों के माध्यम से ‘तेरह प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट ‘(डीपीआर) जारी की। महत्वपूर्ण तथ्य: 13 नदियों झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, यमुना, ब्रह्मपुत्र, लूनी, नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा और कावेरी के लिए डीपीआर जारी किए
विज्ञान एवं पर्यावरण
मानव रक्त में पाया गया माइक्रोप्लास्टिक
मार्च 2022 में नीदरलैंड के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में पहली बार मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक्स की उपस्थिति दर्ज की गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: माइक्रोप्लास्टिक पर्यावरण में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े (कण) होते हैं। माइक्रोप्लास्टिक नाम का उपयोग उन्हें 'मैक्रोप्लास्टिक्स' (जैसे प्लास्टिक की बोतलें और बैग) से अलग करने के लिए
विज्ञान एवं पर्यावरण
अर्थ आवर
26 मार्च, 2022 को रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर में 'अर्थ आवर' (Earth Hour) मनाया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी स्तर का अभियान है, जहां दुनिया भर के लोग एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट/रोशनी को बंद करके जलवायु परिवर्तन के खिलाफ मुहिम में एकजुट होते हैं और हमारे ग्रह के
विज्ञान एवं पर्यावरण
5 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’
डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए प्रति वर्ष 5 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी 25 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की 67वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। स्वस्थ जलीय पारिस्थितिक तंत्र ग्रह के समग्र स्वास्थ्य
विज्ञान एवं पर्यावरण
डेयरटूऐराडी टीबी
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 24 मार्च, 2022 को विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस के अवसर पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 'टीबी के उन्मूलन के लिए डेटा-संचालित अनुसंधान' डेयरटूऐराडी टीबी (Data-Driven Research to Eradicate TB: Dare2eraD TB) शुरू करने की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: Dare2eraD TB जैव प्रौद्योगिकी विभाग का समग्र टीबी कार्यक्रम होगा,
विज्ञान एवं पर्यावरण
बोमा कैप्चरिंग तकनीक
मार्च 2022 में राजस्थान के भरतपुर जिले के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में चित्तीदार हिरणों (spotted deer) को पकड़ने और स्थानांतरित करने के लिए ‘अफ्रीका की बोमा तकनीक’ (BOMA CAPTURING TECHNIQUE) का प्रयोग किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: इस असामान्य प्रयोग को चित्तीदार हिरणों को लगभग 450 किमी दूर स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित करने के लिए किया गया, ताकि वहाँ
विज्ञान एवं पर्यावरण
जीसैट 7बी उपग्रह
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने नाइट साइट (छवि गहनता), 4X4 हल्के वाहन, और वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार (प्रकाश) जैसे उपकरण सहित 'जीसैट 7बी उपग्रह' (GSAT 7B) उपग्रह की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) दी है।जीसैट 7 शृंखला के उपग्रह: जीसैट 7 उपग्रह रक्षा सेवाओं की संचार आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
विज्ञान एवं पर्यावरण
धूम्रपान से सालाना सात मिलियन से अधिक मौतें
विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुमानों के अनुसार दुनिया भर में 1.3 बिलियन लोग धूम्रपान करते हैं और उनमें से 80% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: डॉ. स्मिलजानिक स्टाशा के एक हालिया लेख के अनुसार- धूम्रपान हर साल सात मिलियन से अधिक मौतों का कारण बनता है; धूम्रपान के कारण 60 लाख
विज्ञान एवं पर्यावरण
रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत की रोकथाम हेतु स्थायी निकाय का गठन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रेल पटरियों पर हाथियों की मौत को रोकने के लिए एक ‘स्थायी’ समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें रेल और पर्यावरण मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यह जानकारी 28 मार्च, 2022 को लोक सभा में दी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 2018-19 में रेलवे ट्रैक पर देश भर
विज्ञान एवं पर्यावरण
ग्लाइकोस्मिस एल्बीकारपा
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने तमिलनाडु में कन्याकुमारी वन्यजीव अभयारण्य से एक नई जिन बेरी (gin berry) प्रजाति 'ग्लाइकोस्मिस एल्बीकारपा' (GLYCOSMIS ALBICARPA) की खोज की है।महत्वपूर्ण तथ्य: ग्लाइकोस्मिस एल्बीकारपा एक सदाबहार छोटा पेड़ है और दक्षिणी पश्चिमी घाट के लिये स्थानिक है। यह प्रजाति ऑरेंज परिवार रूटासी (Orange family Rutaceae) से संबंधित है। इन
विज्ञान एवं पर्यावरण
आरोग्य वनम
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 मार्च, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन प्रांगण में एक नव विकसित 'आरोग्य वनम' (AROGYA VANAM) का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: 6.6 एकड़ क्षेत्र में फैले आरोग्य वनम को योग मुद्रा में बैठे किसी मनुष्य के आकार में विकसित किया गया है। इसमें लगभग 215 प्रकार की जड़ी-बूटियां और
विज्ञान एवं पर्यावरण
न्यून कार्बन प्रौद्योगिकी परिनियोजन सुविधा
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 मार्च, 2022 को न्यून कार्बन प्रौद्योगिकियों पर राष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन का आयोजन करके अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर न्यून कार्बन प्रौद्योगिकी परिनियोजन सुविधा (Facility for Low Carbon Technology Deployment: FLCTD) उत्प्रेरकों का एक संग्रह जारी किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: FLCTD परियोजना का शुभारंभ 2016 में किया गया था, जिसका उद्देश्य नवीन ऊर्जा
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क
भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क (ARTPARK) 14 मार्च, 2022 को इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरू में लॉन्च किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: इसे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन द्वारा राज्य और केंद्र सरकारों से 230 करोड़ रुपए की शुरुआती सहायता से विकसित किया गया है। इस पार्क का लक्ष्य असंबद्ध (unconnected) को
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक 'एक्वेरियम'
भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक 'एक्वेरियम' (AQVERIUM) 14 मार्च, 2022 को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करना है।महत्वपूर्ण तथ्य: बेंगलुरू स्थित भारत के पहले डिजिटल वॉटर बैंक 'एक्वेरियम' को एक्वाक्राफ्ट ग्रुप वेंचर्स, नेक्स्ट-जेनरेशन सस्टेनेबिलिटी और इम्पैक्ट एंटरप्राइज द्वारा तैयार किया गया है, जो स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करने पर केंद्रित है।
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी
भारत के पहले स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर 'हंसा-एनजी' (HANSA-NG) ने 19 फरवरी से 5 मार्च, 2022 तक पुडुचेरी में समुद्र स्तर का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: हंसा-एनजी को सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज, बैंगलोर द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। हंसा-एनजी 'रोटैक्स डिजिटल कंट्रोल इंजन' (Rotax Digital Control Engine) द्वारा संचालित सबसे उन्नत फ्लाइंग ट्रेनर में से एक है। हंसा-एनजी को
विज्ञान एवं पर्यावरण
गोल्डन लंगूर के पर्यावास में भारी गिरावट
वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार गोल्डन लंगूर (वैज्ञानिक नाम- ट्रेचीपिथेकस जीई) (rachypithecus geei) के आवास में भारी गिरावट हुई है। महत्वपूर्ण तथ्य: गोल्डन लंगूर एक 'संकटग्रस्त' प्राइमेट प्रजाति है, जो भूटान और भारत की सीमा के साथ पाई जाती है। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिकों ने 'फ्यूचर सिमुलेटेड लैंडस्केप प्रेडिक्ट्स हैबिटाट लॉस फॉर गोल्डन
विज्ञान एवं पर्यावरण
स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स
जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च (JNCASR) की सभी सामग्री अनुसंधान गतिविधियों को एक साथ लाने के लिए 5 मार्च, 2022 को स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स-समत (School of Advanced Materials: SAMat) की आधारशिला का अनावरण किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: नई भवन सुविधा की स्थापना से नए विचार, नई विचार प्रक्रियाएं, नई सुविधाएं प्राप्त होंगी। संस्कृत में समत (SAMat) का अर्थ है समभाव।
विज्ञान एवं पर्यावरण
ग्रेट बैरियर रीफ में प्रवाल विरंजन
25 मार्च, 2022 को दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में बड़े पैमाने पर प्रवाल विरंजन घटना की पुष्टि की गई।महत्वपूर्ण तथ्य: प्रवाल या मूंगे समुद्री अकशेरुकी या ऐसे जानवर हैं, जिनकी रीढ़ नहीं होती है। प्रत्येक कोरल को पॉलिप कहा जाता है और ऐसे हजारों पॉलिप्स एक कॉलोनी बनाने के लिए एक साथ
विज्ञान एवं पर्यावरण
डे-लाइट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और भवन ऊर्जा दक्षता में सुधार करने के लिए नवीनतम 'डे-लाइट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी' (Daylight Harvesting Technology) में एक अद्वितीय स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: डेलाइट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजीज के लिए भारत में एकमात्र स्टार्ट-अप कंपनी 'स्काईशेड डेलाइट्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद’ ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक
विज्ञान एवं पर्यावरण
गधों की हलारी नस्ल
केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 12 मार्च, 2022 को ‘सौराष्ट्र मालधारी सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस सम्मेलन में पशुधन की संकटापन्न नस्लों, विशेष रूप से 'गधों की हलारी नस्ल' (Halari breed of Donkey) के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया।सम्मेलन का विषय: 'सौराष्ट्र में पशुपालन को प्रोत्साहन- संरक्षण एवं निर्वहन' (Fostering Pastoralism in Saurashtra- Conservation and its
विज्ञान एवं पर्यावरण
हैदराबाद में स्थापित होगा माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने 7 मार्च, 2022 को तेलंगाना सरकार के सहयोग से हैदराबाद में भारत में अपने सबसे बड़ा डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: अगले 15 वर्षों में, बहुराष्ट्रीय कंपनी हैदराबाद में नए डेटा सेंटर क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो तीन साइटों - चंदनवेली, एलिकट्टा और कोट्टूर में फैली हुई है। इस डेटा
विज्ञान एवं पर्यावरण
उल्लू प्रजाति संरक्षण
उल्लुओं को होने वाले सामान्य खतरों को उजागर करने और उल्लुओं की प्रभावी पहचान के लिए ' ट्रैफिक' (TRAFFIC) और 'डब्ल्यूडब्ल्यूएफ - इंडिया' (WWF - India) ने हाल में एक पहचान उपकरण लॉन्च किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देश में अवैध व्यापार में आम तौर पर पाई जाने वाली 16 उल्लू प्रजातियों की सही पहचान करने में सक्षम
विज्ञान एवं पर्यावरण
गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र और इनक्यूबेटर
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 13 मार्च, 2022 को प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान(आईआईएससी), बेंगलुरू में गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र और इनक्यूबेटर (Gallium Nitride Ecosystem Enabling Centre and Incubator) सुविधा का दौरा किया।महत्वपूर्ण तथ्य: इस सुविधा केंद्र की स्थापना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आईआईएससी, बेंगलुरू द्वारा संयुक्त रूप
विज्ञान एवं पर्यावरण
डीआरडीओ ने किया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 27 मार्च, 2022 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से दो भारतीय सेना-संस्करण की मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (MRSAMs) का सफल परीक्षण किया। महत्वपूर्ण तथ्य: उड़ान परीक्षण हाई-स्पीड हवाई लक्ष्यों के विरूद्ध लाइव फायरिंग ट्रायल के हिस्से के रूप में किए गए। मिसाइलों ने हवाई लक्ष्यों को
विज्ञान एवं पर्यावरण
इसरो करेगा अंतरिक्ष मलबे की ट्रैकिंग
अंतरिक्ष में भारतीय परिसंपत्ति के लिए अंतरिक्ष कचरे के बढ़ते खतरे को देखते हुये, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नेटवर्क फॉर स्पेस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग एंड एनालिसिस (नेत्रा) (Network for Space Objects Tracking and Analysis: NETRA) परियोजना के तहत नए रडार और ऑप्टिकल टेलीस्कोप तैनात करके अपने कक्षीय मलबे की ट्रैकिंग क्षमता का निर्माण कर रहा है।महत्वपूर्ण तथ्य: नेत्रा के तहत
विज्ञान एवं पर्यावरण
काजीरंगा गैंडों की आबादी में बढ़ोतरी
विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा के प्रमुख जानवर की नवीनतम जनगणना से पता चला है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में एक-सींग वाले या भारतीय गैंडों की आबादी में चार वर्षों में 200 की वृद्धि हुई है।महत्वपूर्ण तथ्य: 2018 में हुई पिछली गैंडों की गणना में यह संख्या 2,413 थी। इस साल की गणना में पहली बार 26
विज्ञान एवं पर्यावरण
उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मार्च, 2022 को कर्नाटक के बेंगलुरू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला, वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) में सात मंजिला उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण सुविधा का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: अत्याधुनिक परिसर का निर्माण रिकॉर्ड 45 दिनों में पारंपरिक और प्रीकास्ट (precast) पद्धति से युक्त इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक के माध्यम से किया
विज्ञान एवं पर्यावरण
सुअर का दिल प्रत्यारोपित करवाने वाले मरीज की मौत
एक सुअर से हृदय प्रत्यारोपण के माध्यम से दिल प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति की 2 महीने बाद मृत्यु हो गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: ऐतिहासिक प्रयोग के लगभग दो महीने बाद 9 मार्च, 2022 को सर्जरी करने वाले अमेरिका के मैरीलैंड अस्पताल ने यह घोषणा की। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने 57 वर्षीय डेविड बेनेट की मौत
विज्ञान एवं पर्यावरण
संक्षिप्त सामयिकी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (ARIES) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की के छात्र जल्द ही संयुक्त पीएचडी कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। भारत सरकार के खान मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से 20 से 22 मार्च, 2022 तक भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के तकनीकी और वैज्ञानिक समर्थन के
लघु संचिका
चर्चित व्यक्ति/ नियुक्ति
जनरल बिपिन रावत
दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल बिपिन रावत के 65वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 15 मार्च, 2022 को भारतीय सेना ने यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) में उनकी स्मृति में एक उत्कृष्टता पीठ (चेयर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना की है। थल सेनाध्यक्ष और चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी (सीओएससी) के कार्यवाहक अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने इसकी औपचारिक घोषणा
निधन
रमेश चंद्र लाहोटी
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रमेश चंद्र लाहोटी का 23 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। जस्टिस लाहोटी को 1 जून, 2004 को सुप्रीम कोर्ट का 35वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे 1 नवंबर, 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे। वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल में एक
निधन
यूजीन पार्कर
सौर भौतिकी में योगदान देने वाले अमेरिकी खगोल वैज्ञानिक यूजीन न्यूमैन पार्कर का 15 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। यूजीन पार्कर ने 2018 में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के पार्कर सोलर प्रोब के लॉन्च को देखा, जो एक जीवित व्यक्ति के नाम पर नासा का पहला मिशन था। वे अपने नाम पर
निधन
मीना स्वामीनाथन
प्रख्यात बाल कल्याण विशेषज्ञ मीना स्वामीनाथन का 14 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। मीना कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन की पत्नी थीं। वे शिक्षिका और बाल शिक्षा की लेखिका थीं। उन्हें 1970 में केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड द्वारा प्री-स्कूल बाल विकास पर अध्ययन समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
निधन
स्टीफन विल्हाइट
ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (जीआईएफ) प्रारूप के निर्माता स्टीफन विल्हाइट का 14 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। विल्हाइट, 'अमेरिका ऑनलाइन' के प्राथमिक आर्किटेक्ट थे। विल्हाइट ने 1987 में कंप्यूसर्व (Compuserve) में काम करते हुए ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (GIF) प्रारूप तैयार किया था। ऑक्सफोर्ड अमेरिकन डिक्शनरी ने 2012 में जीआईएफ को 'वर्ड ऑफ द ईयर' नामित
निधन
एस एफ रॉड्रिक्स
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एस एफ रोड्रिग्स का 4 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स 1 जुलाई, 1990 से 30 जून, 1993 तक 15वें सेना प्रमुख थे। वे पंजाब के 26वें राज्यपाल और चंडीगढ़ के 13वें प्रशासक भी
नियुक्ति
गिल्बर्ट एफ. हौंगबो होंगे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के नए महानिदेशक
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के शासी निकाय ने 25 मार्च, 2022 को टोगो के गिल्बर्ट एफ. होंगबो को संगठन का नया महानिदेशक चुना है। टोगो के पूर्व प्रधानमंत्री होंगबो ILO के 11वें प्रमुख होंगे और इस पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी होंगे। उनका पांच साल का कार्यकाल 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। ILO के वर्तमान महानिदेशक, गाय राइडर
नियुक्ति
डॉ. आशीष झा व्हाइट हाउस के नए कोविड -19 प्रतिक्रिया समन्वयक नियुक्त
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 17 मार्च, 2022 को अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशीष झा को व्हाइट हाउस का अगला कोविड -19 प्रतिक्रिया समन्वयक (Covid-19 Response Coordinator) नियुक्त किया है। वे इस पद पर जेफरी डी जेंट्स का स्थान लेंगे। झा, एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं और 2020 से ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन
नियुक्ति
भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष बहुपक्षवाद पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड की सदस्य नियुक्त
भारतीय विकास अर्थशास्त्री जयती घोष को मार्च 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावी बहुपक्षवाद पर नए उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। प्रभावी बहुपक्षवाद पर सलाहकार बोर्ड की सह-अध्यक्षता लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता एलेन जॉनसन सरलीफ और पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन करेंगे। यह नया
नियुक्ति
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीएन पटेल टीडीसैट के अध्यक्ष नियुक्त
14 मार्च, 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) (TDSAT) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 7 जून, 2019 से 12 मार्च, 2022 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। दिल्ली उच्च न्यायालय से पहले, न्यायमूर्ति पटेल ने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य
नियुक्ति
टी. राजा कुमार एफएटीएफ के अगले अध्यक्ष नियुक्त
सिंगापुर के टी राजा कुमार को मार्च 2022 में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 1 जुलाई, 2022 को 2 साल के कार्यकाल के लिए एफएटीएफ अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें जर्मनी के डॉ. मार्कस प्लेयर के स्थान पर चुना गया है। राजा की नियुक्ति के साथ ही पहली
नियुक्ति
एयर मार्शल बी चंद्रशेखर वायु सेना अकादमी कमांडेंट नियुक्त
एयर मार्शल बी चंद्रशेखर ने 8 मार्च, 2022 को वायु सेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। तेलंगाना के रहने वाले एयर मार्शल बी चंद्रशेखर को सियाचिन ग्लेशियर में पहली एमएलएच (मीडियम लिफ्ट) श्रेणी के हेलीकॉप्टर उतारने का गौरव प्राप्त है। वे एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (Flying Instructor) भी हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ
नियुक्ति
एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी भाटिया सेबी के सदस्य नियुक्त
केंद्र सरकार ने 10 मार्च, 2022 को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक अश्विनी भाटिया को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा भाटिया की SEBI सदस्य के रूप में नियुक्ति को मंजूरी कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए दी गई है।
पुरस्कार/सम्मान
94वें अकादमी पुरस्कार 2022
94वें अकादमी पुरस्कार(ऑस्कर पुरस्कार) समारोह 27 मार्च, 2022 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 94वां अकादमी पुरस्कार 1 मार्च से 31 दिसंबर, 2021 के बीच रिलीज हुई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को दिया गया। ‘कोडा’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में ऑस्कर जीता। फिल्म कोडा के ट्रॉय कोत्सुर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
पुरस्कार/सम्मान
डेनिस पार्नेल सुलिवन ने जीता एबेल पुरस्कार 2022
नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन (Dennis Parnell Sullivan) को 2022 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुलिवन को टोपोलॉजी और इसके बीजीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया है। टोपोलॉजी गणित का एक क्षेत्र है, जो उन्नीसवीं शताब्दी में विकसित हुआ और इसका संबंध सतहों के गुणों
पुरस्कार/सम्मान
मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पोलैंड की करोलिना बिलावस्का के नाम
पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने 17 मार्च, 2022 को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में प्रतियोगिता के 70वें संस्करण में मिस वर्ल्ड 2021 का ताज अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड 2019 जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। ज्ञात हो कि कोविड महामारी के चलते 2020 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी
पुरस्कार/सम्मान
प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022
57 वर्षीय डायबेडो फ्रांसिस केरे (Diébédo Francis Kéré) को मार्च 2022 में ‘प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022’ (Pritzker Architecture Prize 2022) से सम्मानित किया गया है। डायबेडो फ्रांसिस केरे वास्तुकला के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अफ्रीकी और पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। केरे का जन्म बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका में हुआ था। उन्होंने स्कूलों और
पुरस्कार/सम्मान
नारी शक्ति पुरस्कार
8 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 और 2021 के लिये 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल व्यक्तिगत और संस्थानों (Individual and institutional level) को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार/सम्मान
इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड 2022
नेपाल की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट ‘भूमिका श्रेष्ठ' और बांग्लादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता 'रिजवाना हसन' को 14 मार्च, 2022 को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड 2022’ (International Women of Courage Award 2022) से सम्मानित किया गया। इन दोनों के अलावा 10 और अन्य महिलाओं को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भूमिका श्रेष्ठ: भूमिका को
पुरस्कार/सम्मान
स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022
22 मार्च, 2022 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) ने वैज्ञानिक और वाष्पीकरण विशेषज्ञ प्रोफेसर ‘विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट’ (Wilfried Brutsaert) को वर्ष 2022 के स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize 2022) का विजेता घोषित किया। उन्हें पर्यावरणीय वाष्पीकरण को मापने के लिए उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिससे स्थानीय वर्षा पैटर्न और जल स्रोतों पर जलवायु परिवर्तन के
पुरस्कार/सम्मान
आईएनएस वलसुरा को 'प्रेसिडेंटस कलर' प्रदान किया गया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 मार्च, 2022 को नौसेना के प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान 'आईएनएस वलसुरा' (INS Valsura) को 'प्रेसिडेंटस कलर' (President’s Colour) प्रदान किया। शांति और युद्ध दोनों समय में राष्ट्र को प्रदान की गई असाधारण सेवा के सम्मान में एक सैन्य इकाई को 'प्रेसिडेंटस कलर' दिया जाता है। आईएनएस वलसुरा, जामनगर, गुजरात में स्थित भारतीय नौसेना का एक प्रमुख तकनीकी
पुरस्कार/सम्मान
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
8 मार्च, 2022 को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) [National Safety Awards (Mines)] प्रदान किए। वर्ष 2018 के लिए कुल 96 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और वर्ष 2018 के लिए कुल 141 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि 144 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) वर्ष 2017, 2018, 2019
पुरस्कार/सम्मान
12वें संसद रत्न पुरस्कार 2022
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता एच वी हांडे को 26 मार्च, 2022 को संसद रत्न पुरस्कारों के 12वें संस्करण में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने महाराष्ट्र सदन में ये पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न श्रेणियों के तहत 11 सांसदों को
पुरस्कार/सम्मान
एनएमडीसी लिमिटेड को मिले इस्पात मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार
3 मार्च, 2022 को इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की मदुरै में सम्पन्न बैठक में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने ‘इस्पात मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार’ प्राप्त किए। एनएमडीसी ने वर्ष 2018-19 एवं 2020-21 के लिए 'इस्पात राजभाषा प्रथम पुरस्कार' और वर्ष2019-20 के लिए 'इस्पात राजभाषा प्रेरणा पुरस्कार' प्राप्त किया। केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने एनएमडीसी के
पुरस्कार/सम्मान
स्वदेश दर्शन पुरस्कार
राज्य सरकारों, केंद्र-शासित प्रदेश प्रशासनों और विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा किए गए प्रयासों को मान्यता देने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने 3 मार्च, 2022 को सात अलग-अलग श्रेणियों में 'स्वदेश दर्शन पुरस्कारों' की शुरुआत की। पुरस्कार योजना, डिजाइन और संचालन, कुशल परियोजना निगरानी, निजी निवेश को आकर्षित करने की क्षमता और इष्टतम संचालन और रखरखाव आदि सुनिश्चित करने के लिए गए
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
विंग्स इंडिया 2022 (Wings India 2022)
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 24 से 27 मार्च, 2022 तक हैदराबाद में 'विंग्स इंडिया 2022' (Wings India 2022) का आयोजन किया। 'विंग्स इंडिया 2022' एशिया में नागरिक उड्डयन पर सबसे बड़ा कार्यक्रम है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने फिक्की के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का विषय ‘इंडिया@75: एविएशन इंडस्ट्री के लिए नया क्षितिज’ था। 'विंग्स
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज सम्मेलन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 7 मार्च, 2022 को चार दिवसीय 'इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज सम्मेलन' (Indo-Pacific Military Health Exchange conference) का वर्चुअल माध्यम में उद्घाटन किया।सम्मेलन का विषय: 'एक अस्थिर, अनिश्चित, जटिल और अस्पष्ट दुनिया में सैन्य स्वास्थ्य सेवा' (Military Healthcare in a Volatile, Uncertain, Complex and Ambiguous World)। इस सम्मेलन की सह-मेजबानी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) और
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया 'लैंगिक संवाद' का आयोजन
ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) द्वारा 11 मार्च, 2022 को 'लैंगिक संवाद' के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इस संवाद में 34 राज्यों से 3000 से अधिक राज्य मिशन कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। यह डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य
युद्ध अभ्यास
9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2022
भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये– 2022 सेशेल्स रक्षा अकादमी, सेशेल्स में 22 से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया।उद्देश्य: अर्द्ध-शहरी वातावरण में शत्रु बलों के खिलाफ विभिन्न अभियानों के दौरान प्राप्त किए गए अनुभवों को साझा करना और संयुक्त अभियान शुरू करने के लिए क्षमता में वृद्धि करना। भारतीय सेना और
युद्ध अभ्यास
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक’ का तीसरा संस्करण
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक’ (EX-DUSTLIK) का तीसरा संस्करण 22 से 31 मार्च, 2022 तक यांगियारिक (उज्बेकिस्तान) में आयोजित किया गया। ‘दस्तलिक’ का अंतिम संस्करण मार्च 2021 में रानीखेत (उत्तराखंड) में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में भारतीय पक्ष की ओर से ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट (Grenadiers Regiment) के सैनिकों और उज्बेकिस्तान के नॉर्थ वेस्टर्न मिलिट्री
युद्ध अभ्यास
अभ्यास 'स्लीनेक्स' का नौवां संस्करण
भारत - श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नौवां संस्करण 'स्लीनेक्स' (Sri Lanka- India Naval Exercise: SLINEX) 7 से 10 मार्च, 2022 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया- विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण। श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत 'एसएलएनएस सयूराला' और भारतीय नौसेना का
कला एवं संस्कृति
12वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 26 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक 12वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का आयोजन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तेलुगु राज्यों में किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की उपस्थिति में कला कॉलेज ग्राउंड, राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी), आंध्र प्रदेश में 26 मार्च को राष्ट्रीय संस्कृति
कला एवं संस्कृति
लाल किला महोत्सव -भारत भाग्य विधाता
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 25 मार्च, 2022 को दस दिवसीय मेगा 'लाल किला महोत्सव -भारत भाग्य विधाता' (Red Fort Festival -Bharat Bhagya Vidhata) का उदघाटन किया। इस महोत्सव का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक दिल्ली में प्रतिष्ठित 17वीं शताब्दी के स्मारक लाल किले में किया गया। यह महोत्सव देश की विरासत
समझौते/संधि
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान ने किया ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समझौता
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) ने 7 मार्च, 2022 को ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। उद्देश्य: ‘स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम’ (SVEP) के जरिये जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक स्थायी मॉडल विकसित करना। स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम ग्रामीण
समझौते/संधि
आयुष मंत्रालय, सीएसआईआर और आईसीएआर के बीच त्रिपक्षीय समझौता
समान हित के क्षेत्रों में सहयोग के लिए आयुष मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच 8 मार्च, 2022 को एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।मुख्य उद्देश्य: भारत की परंपरागत कृषि पद्धतियों के प्रति ध्यान आकर्षित करना और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायता प्रदान करने के लिए इन उपायों
समझौते/संधि
प्रसार भारती ने किया यप टीवी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
भारत के सार्वजनिक प्रसारक 'प्रसार भारती' ने 7 मार्च, 2022 को ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म यप टीवी (Yupp TV) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।उद्देश्य: वैश्विक प्लेटफार्मों पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर भारत के दृष्टिकोण को सामने रखने और देश की संस्कृति और मूल्यों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने हेतु डीडी इंडिया चैनल की वैश्विक पहुंच का
वेब / पोर्टल
'ई-श्रम' पोर्टल
श्रम मंत्रालय द्वारा 7 से 13 मार्च, 2022 तक 'आइकॉनिक वीक' (Iconic Week) सप्ताह मनाया जा रहा है।श्रम मंत्रालय द्वारा उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अब 'ई-श्रम' (eSHRAM) पोर्टल को भी उपलब्ध कराया गया है। 'ई-श्रम' पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 400 विभिन्न व्यवसायों में शामिल 25 करोड़ से अधिक असंगठित
बैंकिंग
डिजीसाथी
भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 मार्च, 2022 को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन इंडिया के साथ 'डिजीसाथी' (DigiSaathi) लॉन्च किया। डिजीसाथी ग्राहकों के डिजिटल भुगतान संबंधित प्रश्नों के समाधान लिए 24X7 हेल्पलाइन है। डिजिटल भुगतान उत्पादों और सेवाओं से संबंधित जानकारी पर स्वचालित जवाब हिंदी और अंग्रेजी में कई विकल्पों के माध्यम से उपलब्ध हैं जैसे - टोल-फ्री नंबर (1800-891-3333), एक शॉर्ट
बैंकिंग
एक्सिस बैंक ने की आरबीआई के साथ की साझेदारी
एक्सिस बैंक ने स्वानरी टेकस्प्रिंट पहल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ अपने सहयोग की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं के लिए डिजिटल वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना है। RBIH भारत में महिलाओं के स्वामित्व वाले उद्यमों के लिए और कम सेवा वाली, निम्न और मध्यम आय वाली महिलाओं के लिए स्मार्ट, रचनात्मक
बैंकिंग
कर्नाटक बैंक को एसोचैम पुरस्कार
कर्नाटक बैंक ने 9 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में एसोचैम द्वारा स्थापित 8वें एमएसएमई उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और शिखर सम्मेलन में निजी क्षेत्र के बैंकों के बीच 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एमएसएमई बैंक - विजेता' पुरस्कार प्राप्त किया। बैंक के उप महाप्रबंधक बी गोपालकृष्ण समागा ने पुरस्कार प्राप्त किया। बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ एम.एस. महाबलेश्वर ने कहा कि
बैंकिंग
कर्नाटक बैंक ने मंगलुरू में खोला 'डिजी सेंटर'
कर्नाटक बैंक ने 31 मार्च, 2022 को मंगलुरू में 'डिजी सेंटर' खोला है। यह केंद्र विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है जैसे- बचत बैंक खाते खोलना, डेबिट कार्ड जारी करना, नकद निकासी, नकद जमा, और डिजिटल मोड / चैनलों के माध्यम से पेपरलेस, कुशल, सुरक्षित और सुरक्षित वातावरण में खुदरा ऋण की सैद्धांतिक
बैंकिंग
चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड
अग्रणी निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ साझेदारी में एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। 'चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड' को विशेष रूप से चेन्नई सुपर किंग्स के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए विशेष छूट के साथ डिजाइन किया गया है। यह खेल के प्रति उत्साही लोगों को अपनी पसंदीदा
फ़ाइनेंस
कॉइनडीसीएक्स ने लॉन्च किया 'क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान'
कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) ने 24 मार्च, 2022 को अपने 'क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान' (Crypto Investment Plan) के शुभारंभ की घोषणा की। 'क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान' निवेशकों को नियमित अंतराल पर क्रिप्टो में एक निश्चित राशि का निवेश करने में मदद करेगा। यह उन क्रिप्टो निवेशकों के लिए है, जो अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार निवेश करना चाहते हैं। इसने हाल ही में क्रिप्टो-नेटिव
फ़ाइनेंस
भारत में सूक्ष्म वित्त के लिए 100 मिलियन डॉलर का आंशिक गारंटी कार्यक्रम
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और एचएसबीसी इंडिया (एचएसबीसी) ने 31 मार्च, 2022 को 100 मिलियन डॉलर के आंशिक गारंटी कार्यक्रम स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका लक्ष्य भारत भर में 400,000 से अधिक सूक्ष्म-उधारकर्ताओं और ज्यादातर महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म उद्यमों का समर्थन करना है। एचएसबीसी सूक्ष्म-वित्त संस्थानों और गैर-बैंक वित्त कंपनियों को अपने ऋण का
फ़ाइनेंस
गूगल पे ने पेश किया 'टैप टू पे'
गूगल पे ने 30 मार्च, 2022 को यूपीआई भुगतान के लिए 'टैप टू पे' (Tap to Pay) का अनावरण करने के लिए पाइन लैब्स के साथ सहयोग की घोषणा की। अभी भुगतान पूरा करने के लिए, उपयोगकर्ता को अपने फोन को पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) टर्मिनल पर टैप करना होगा और अपने यूपीआई पिन का उपयोग करके अपने फोन से भुगतान को
बीमा
देबाशीष पांडा आईआरडीएआई अध्यक्ष नियुक्त
देबाशीष पांडा ने 14 मार्च को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI ) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पांडा को तीन साल की अवधि के लिए IRDAI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। मई 2021 में सुभाष चंद्र खुंटिया के पद छोड़ने के बाद से, IRDAI के अध्यक्ष का पद खाली था।
बीमा
फ्यूचर जेनरली इंडिया ने डॉग हेल्थ कवर का अनावरण किया
फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने मार्च 2022 में पालतू कुत्तों के लिए 'एफजी डॉग हेल्थ कवर' (FG Dog Health Cover) के साथ-साथ 'इमरजेंसी पेट माइंडिंग' कवर के लिए एक समग्र स्वास्थ्य बीमा शुरू करने की घोषणा की है। यह बीमा कवर पालतू कुत्तों के साथ लोगों को अपने कुत्तों की सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने, लाइलाज
बीमा
मोबिक्विक ने की दोपहिया बीमा की शुरुआत
मोबिक्विक ने चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस जैसी बीमा कंपनियों के साथ मिलकर अपने प्लेटफॉर्म पर थर्ड पार्टी और समग्र दोपहिया बीमा योजनाएं पेश की हैं। मोबिक्विक भारत में एक मोबाइल वॉलेट और बाय नाउ पे लेटर (BNPL) फिनटेक कंपनी है। इस साझेदारी के साथ, ग्राहक अब मोबिक्विक ऐप पर अपने दोपहिया वाहनों का बीमा
बिजनेस/व्यापार
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुंबई में खोला जियो वर्ल्ड सेंटर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 7 मार्च, 2022 को ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ खोलने की घोषणा की है। इस सेंटर की परिकल्पना रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी द्वारा की गई है। 18.5 एकड़ में फैला यह सेंटर एक प्रतिष्ठित व्यवसाय, वाणिज्य और संस्कृति गंतव्य बनने के लिए तैयार है। मुंबई
बिजनेस/व्यापार
प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया बना प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल
प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ने कहा कि वह वित्तीय वर्ष- 22 में 'प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल' plastic waste neutral) बन गया है। कंपनी ने कहा कि उसने देश भर से 19,000 मीट्रिक टन उपभोक्ता प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे को एकत्र, संसाधित और पुनर्नवीनीकरण किया था, जो कि एक वर्ष में बेचे जाने वाले उत्पादों में प्लास्टिक पैकेजिंग की मात्रा से अधिक था।
बिजनेस/व्यापार
अमेजन संभव उद्यमिता चैलेंज 2022
अमेजन इंडिया ने 31 मार्च, 2022 को स्टार्टअप्स के लिए 'अमेजन संभव उद्यमिता चैलेंज 2022' (Amazon Smbhav Entrepreneurship Challenge 2022) लॉन्च करने की घोषणा की। 'मेक इन इंडिया' की थीम के आसपास डिजाइन की गई यह पहल देश के किसी भी भाग के स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस प्रस्ताव (पहल) को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य भारतीय शहरों
बिजनेस/व्यापार
सेबी ने की आइडियाथॉन 'मंथन' की घोषणा
सेबी ने अन्य बाजार अवसंरचना संस्थानों के साथ मिलकर 'मंथन' शुरू करने की घोषणा की है। 'मंथन' प्रतिभूति बाजार में नए विचारों और नवाचारों का समर्थन करने के लिए एक आइडियाथॉन है। आइडियाथॉन को औपचारिक रूप से 30 मार्च, 2022 को मुंबई में एक समारोह में सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच द्वारा लॉन्च किया गया। 6 सप्ताह तक चलने
बिजनेस/व्यापार
भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम होंगे फेडएक्स के नए सीईओ
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कूरियर डिलीवरी कंपनी फेडएक्स (FedEx) ने 27 मार्च, 2022 को भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। सुब्रमण्यम को 2020 में फेडएक्स के निदेशक मंडल के लिए चुना गया था। सुब्रमण्यम इससे पहले, दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी 'फेडएक्स एक्सप्रेस' के अध्यक्ष और सीईओ थे। सुब्रमण्यम वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ
बिजनेस/व्यापार
माइक्रोसॉफ्ट साइबर सुरक्षा कौशल विकास अभियान
माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट सुरक्षा पेशेवरों की भारी कमी को दूर करने के लिए भारत सहित 23 देशों में ‘साइबर सुरक्षा कौशल विकास अभियान’ शुरू किया है। साइबर शोध कंपनी 'साइबर सुरक्षा वेंचर्स' के अनुसार, 2025 तक वैश्विक स्तर पर 3.5 मिलियन साइबर सुरक्षा नौकरियां उपलब्ध होंगी, जिसमें आठ साल की अवधि में 350% की वृद्धि होने की संभावना है। उस
बिजनेस/व्यापार
पूर्व सीएजी विनोद राय कल्याण ज्वैलर्स के चेयरमैन नियुक्त
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड में चेयरमैन और स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में विनोद राय की नियुक्ति के लिए मंजूरी की घोषणा की है। विनोद राय भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) और बाहरी लेखा परीक्षकों के संयुक्त राष्ट्र पैनल के पूर्व अध्यक्ष रह चुके
सार्वजानिक उपक्रम
रक्षा मंत्रालय ने किए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ दो अनुबंध
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की बेंगलुरू और हैदराबाद इकाइयों के साथ 3,102 करोड़ रुपए के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय और BEL-बेंगलुरू ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) सेट की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया, जिसकी कुल लागत 1,993 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। रक्षा मंत्रालय
चर्चित पुस्तक
चर्चित पुस्तक
'केमिकल खिचड़ी: हाउ आई हैक्ड माय मेंटल हेल्थ' (Chemical Khichdi: How I Hacked My Mental Health) -- अपर्णा पीरामल राजे 'आई कर्स यू विद जॉय' (I Curse You With Joy) -- टिफनी हैडिश 'ग्रो योर बेबी, नॉट योर वेट: एन एक्सट्राऑर्डिनरी मेमॉयर ऑफ प्रेग्नेंसी, बर्थिंग एंड एवरीथिंग बीटवीन' (Grow Your Baby, Not Your Weight: An Extraordinary Memoir of Pregnancy,
चर्चित दिवस
शून्य भेदभाव दिवस (1 मार्च)
2022 का विषय: 'रिमूव लॉज दैट हार्म, क्रिएट लॉज दैट एम्पावर' (Remove laws that harm, create laws that empower)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस भेदभाव के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए वैश्विक एकजुटता का आह्वान करता है।इस दिवस का उद्देश्य सभी के लिए गरिमा के साथ एक पूर्ण और रचनात्मक जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करना है। शून्य भेदभाव का
चर्चित दिवस
विश्व श्रवण दिवस 2022 (3 मार्च)
2022 का विषय: 'टू हियर फॉर लाइफ, लिसन विद केयर!' (To hear for life, listen with care!)महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक और सचेत करना
चर्चित दिवस
विश्व वन्यजीव दिवस (3 मार्च)
2022 का विषय: 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों की पुनर्बहाली करना' (Recovering key species for ecosystem restoration)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व वन्यजीव दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 3 मार्च को दुनिया में पाये जाने वाले वन्यजीवों और वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 1973 में इसी दिन 'वन्य जीवों
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (4 मार्च)
2022 का विषय: 'सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करें' (Nurture young minds - Develop safety culture)।महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, भारत द्वारा कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता हेतु हर साल 4 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। 1972 में, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद
चर्चित दिवस
चौथा जन औषधि दिवस (7 मार्च)
2022 का विषय: 'जन औषधि-जन उपयोगी' (Jan Aushadhi-Jan Upyogi)।महत्वपूर्ण तथ्य: फार्मास्युटिकल्स विभाग के अंतर्गत फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने 7 मार्च को अपना चौथा जन औषधि दिवस मनाया। इस दिवस का उद्देश्य जेनेरिक औषधियों के उपयोग और जन औषधि परियोजना के लाभों के बारे में जन-जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा 1 से 7 मार्च 2022
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)
2022 का विषय: 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' (Gender equality today for a sustainable tomorrow)। महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाता है। इस दिवस का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना
चर्चित दिवस
महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (10 मार्च)
महत्वपूर्ण तथ्य: अप्रैल 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने के बाद पहली बार 2022 में यह दिवस मनाया गया। महिला न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य महिला न्यायाधीशों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योगदान को मान्यता देना है। यह दिन उन युवतियों और लड़कियों को भी सशक्त बनाता है जो समुदाय में न्यायाधीश
चर्चित दिवस
विश्व किडनी दिवस 2022 (10 मार्च)
2022 का विषय: 'किडनी हेल्थ फॉर ऑल' (Kidney Health for All)। महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को किडनी के महत्व के बारे में जागरूक करना तथा दुनिया भर में किडनी (गुर्दे) की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की आवृत्ति और प्रभाव को कम करना
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (14 मार्च)
2022 का विषय: 'मैथमेटिक्स यूनाइट्स' (Mathematics Unites)।महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में गणितीय विज्ञान द्वारा निभाई गई मौलिक भूमिका को प्रदर्शित करना है। यूनेस्को के 40वें महासम्मेलन ने नवंबर 2019 में हर साल 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया। भारत में 'राष्ट्रीय गणित दिवस' 22
चर्चित दिवस
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (15 मार्च)
2022 का विषय: 'फेयर डिजिटल फाइनेंस' (Fair Digital Finance)।महत्वपूर्ण तथ्य: उपभोक्ता संरक्षण और सशक्तीकरण की आवश्यकता को उजागर करने के लिए हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बाजार के कदाचार की ओर ध्यान आकर्षित करना भी है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों को कमजोर करता है। 15 मार्च, 1962 को तत्कालीन
चर्चित दिवस
वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (18 मार्च)
2022 का विषय: 'पुनर्चक्रण बिरादरी' (recycling fraternity)।महत्वपूर्ण तथ्य: वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस की स्थापना 2018 में हमारे कीमती प्राथमिक संसाधनों को संरक्षित करने और हमारे ग्रह के भविष्य को सुरक्षित करने में पुनर्चक्रण के महत्व को पहचानने में मदद करने के लिए की गई थी।'ग्लोबल रिसाइक्लिंग फाउंडेशन' के संस्थापक रंजीत बक्सी द्वारा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने हेतु इस दिवस की स्थापना
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (20 मार्च)
2022 का विषय: 'बिल्ड बैक हैप्पीयर' (Build Back Happier)।महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का उद्देश्य जीवन में खुशी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस घोषित किया था। 2013 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस को ‘जैमे इलियन’ (Jayme Illien) द्वारा प्रस्तावित
चर्चित दिवस
विश्व गौरैया दिवस 2022 (20 मार्च)
2022 का विषय: 'आई लव स्पैरो' (i Love Sparrows)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस घरेलू गौरैया के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2010 में मनाया गया था। इस पहल की शुरुआत गैर-सरकारी संगठन 'नेचर फॉरएवर सोसाइटी' ने की थी, जिसकी स्थापना भारतीय संरक्षणवादी मोहम्मद दिलावर ने की थी।
चर्चित दिवस
विश्व कविता दिवस (21 मार्च)
महत्वपूर्ण तथ्य: 1999 में, यूनेस्को ने 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता का समर्थन करना और लुप्तप्राय भाषाओं को सुनने का अवसर प्रदान करना
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च)
2022 का विषय: 'वन और टिकाऊ उत्पादन एवं खपत' (Forests and sustainable production and consumption)।महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (IDF) घोषित किया था। यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
चर्चित दिवस
विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (21 मार्च)
2022 का विषय: 'इनक्लूजिव मीन्स' (Inclusive Means)।महत्वपूर्ण तथ्य: डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है, जिसका कारण गुणसूत्र संख्या 21 की एक अतिरिक्त प्रति की उपस्थिति है। 21वें क्रोमोसोम (गुणसूत्र) की ट्राइसोमी (Trisomy) की विशिष्टता को दर्शाने के लिए इस दिवस के लिए वर्ष के तीसरे माह की 21 तारीख का चयन किया गया था। डाउन सिंड्रोम नाम, ब्रिटिश चिकित्सक जॉन
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस (21 मार्च)
2022 का विषय: 'नस्लवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज' (Voices for action against racism)। महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य सभी प्रकार के नस्लवाद और नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने की पहल के रूप में समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज के सभी वर्गों को असहिष्णुता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करना
चर्चित दिवस
विश्व जल दिवस (22 मार्च)
2022 का विषय: ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना’ (Groundwater, making the invisible visible)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस यह ताजे जल के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 1993 से हर साल यह दिवस 22 मार्च को मनाया जा रहा है। विश्व जल दिवस का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 6- ‘वर्ष 2030
चर्चित दिवस
विश्व मौसम विज्ञान दिवस (23 मार्च)
2022 का विषय: 'प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई' (Early Warning and Early Action)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसे 23 मार्च, 1950 को स्थापित किया गया था। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है। विश्व
चर्चित दिवस
विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस 2022 (24 मार्च)
2022 का विषय: 'इन्वेस्ट टू एंड टीबी सेव लाइव्स' (Invest to End TB. Save Lives)। महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व टीबी दिवस हर साल 24 मार्च को दुनिया भर के लोगों पर टीबी और इसके विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 24 मार्च, 1882 को डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी का
चर्चित दिवस
सकल मानवाधिकार उल्लंघनों से संबंधित सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (24 मार्च)
महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर, 2010 को 24 मार्च को सकल मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था। यह दिवस मॉन्सिग्नर ऑस्कर अर्नुल्फो रोमेरो को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिनकी 24 मार्च 1980 को हत्या कर दी गई थी। मोनसिग्नोर
चर्चित दिवस
गुलामी एवं ट्रान्स-अटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों के स्मरण का अंतरराष्ट्रीय दिवस (25 मार्च)
2022 का विषय: 'साहस की कहानियां: दासता का प्रतिरोध और जातिवाद के खिलाफ एकता' (Stories of Courage: Resistance to Slavery and Unity against Racism)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस क्रूर दासता प्रथा के पीड़ित और मारे गए लोगों के स्मरण हेतु मनाया जाता है। यह दिवस 2008 में पहली बार मनाया गया
चर्चित दिवस
विश्व रंगमंच दिवस 2022 (27 मार्च)
2022 का विषय: 'रंगमंच और शांति की संस्कृति' (Theatre and a Culture of Peace)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (आईटीआई) केंद्रों और दुनिया भर के रंगमंच समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह दिवस थिएटर कला के महत्व को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान ने 1961 में विश्व रंगमंच दिवस
संक्षिप्त सामयिकी
प्रमुख घरेलू फार्मा कम्पनी ल्यूपिन लिमिटेड ने छ: बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम को अपने 'शक्ति अभियान' के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है। अंतरमन्ह कंसल्टिंग की प्रबंध निदेशक सीमा रेखा (Seema Rekha) को दुबई में आयोजित 'हेल्थ 2.0 कॉन्फ्रेंस' में 'उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार' (Outstanding Leadership Award) का विजेता
खेल परिदृश्य
चर्चित खेल व्यक्तित्व
मिताली राज
भारत की मिताली राज छ: विश्व कप में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 6 मार्च, 2022 को माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) के ‘बे ओवल’ में आईसीसी महिला विश्व कप के शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की।महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छ: क्रिकेट विश्व कप में खेलने
चर्चित खेल व्यक्तित्व
टाइगर वुड्स
अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स को 9 मार्च, 2022 को औपचारिक रूप से 'वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। अपने करियर के दौरान टाइगर वुड्स ने 15 प्रमुख चैम्पियनशिप के साथ-साथ 82 पीजीए टूर स्पर्धा में जीत हासिल की है। इसके अतिरिक्त, वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम ने पहली बार दो नए विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान
चर्चित खेल व्यक्तित्व
ऋषभ पंत
13 मार्च, 2022 को बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 28 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था‚ उन्होंने 1982 में कराची में पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट
चर्चित खेल व्यक्तित्व
रविचंद्रन अश्विन
14 मार्च, 2022 को बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने धनंजय डी सिल्वा को आउट करके अपना 440वां टेस्ट विकेट हासिल किया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के नाम 86 टेस्ट में 442 विकेट हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज
चर्चित खेल व्यक्तित्व
एस. श्रीसंत
भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 8 मार्च, 2022 को घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 53 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 87 और 75 विकेट लिए। उन्होंने 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए हैं। वह दो विश्व कप
क्रिकेट
श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
श्रीलंका की क्रिकेट टीम 24 फरवरी से 16 मार्च‚ 2022 तक भारत के दौरे पर रही। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैचों और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। 3 टी-20 मैचों की सीरीज भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से अपने नाम की। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी-20 सीरीज में ‘प्लेयर
क्रिकेट
'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने 9 मार्च, 2022 को 'मांकडिंग' के लिए अपनी नई कानून संहिता की घोषणा की, जो इस साल 1 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत 'मांकडिंग' (Mankading) को अब खेल भावना के खिलाफ नहीं माना जाएगा। मांकडिंग में गेंदबाज द्वारा गेंद फेंकने से पूर्व नॉन-स्ट्राइकिंग छोर पर खड़े बल्लेबाज को क्रीज छोड़ देने पर रन आउट कर
क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
3 अप्रैल, 2022 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर अपना सातवां महिला विश्व कप खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड 43.4 ओवर में 285 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली
बैडमिंटन
पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
27 मार्च, 2022 को भारत की पी वी सिंधु ने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को पराजित कर अपना इस सीजन का दूसरा महिला एकल खिताब जीता। बासेल के सेंट जैकबशाले में खेले गए फाइनल में सिंधु ने बुसानन को 21-16, 21-8 से हराया। यह 17 मुकाबलों में बुसानन पर सिंधु की 16वीं जीत थी। 2019
बैडमिंटन
लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन 19 मार्च, 2022 को बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में डेनमार्क के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन से पराजित हो गए। विक्टर एक्सेलसन ने लक्ष्य सेन को 21-10, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले
बैडमिंटन
प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
विश्व नंबर 1 और टोक्यो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने मार्च 2022 में स्पेन के विटोरिया में संपन्न स्पेनिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल-II में सभी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता। एकल में, भगत ने कुमार नितेश को 17-21, 21-17, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। युगल में, भगत और मनोज सरकार की विश्व नंबर 1 जोड़ी ने कदम और
फुटबॉल
सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
भारतीय टीम ने झारखंड के जमशेदपुर में 25 मार्च, 2022 को दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ (SAAF) अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि भारत आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से हार गया था, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह टूर्नामेंट का चैम्पियन बन गया। लिंडा कॉम टूर्नामेंट की मूल्यवान खिलाड़ी और टूर्नामेंट की सर्वोच्च गोल
विविध
स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
19 मार्च, 2022 को स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022 (Sportstar Aces Awards 2022) समारोह में नीरज चोपड़ा को ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। नीरज ने ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (ट्रैक एंड फील्ड) का पुरस्कार’ भी जीता। भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 'स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (महिला) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। लवलीना बोर्गोहेन को व्यक्तिगत खेल श्रेणी
विविध
भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप 2022 में 4 स्वर्ण, 2 रजत, एक कांस्य के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। नॉर्वे 6 पदक- तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा। रिदम सांगवान और अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
विविध
11वें खेल महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2022 को अहमदाबाद में 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। खेल महाकुंभ 16 खेलों और 13 लाख प्रतिभागियों के साथ शुरू किया गया था और अब इसमें 36 सामान्य खेल और 26 पैरा-खेल खेले जाते हैं। 11वें खेल महाकुंभ के लिए करीब 45 लाख खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। ज्ञात हो कि कोविड महामारी
संक्षिप्त सामयिकी
रत्नाकर शेट्टी की आत्मकथा का नाम 'ऑन बोर्ड टेस्ट, ट्रायल और ट्रायम्फ: माई ईयर्स इन बीसीसीआई' (ON BOARD TEST, TRIAL AND TRIUMPH: My Years in BCCI) है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को उनके पूरे करियर में विभिन्न उपलब्धियों के लिए मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित 'स्पोर्ट्स आइकॉन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रिलायंस फाउंडेशन ने
राज्य परिदृश्य
पंजाब
भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 16 मार्च, 2022 को पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के ‘खटकर कलां’ गांव में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवंत मान
दिल्ली
भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
25 मार्च, 2022 को विधान सभा में पेश किए गए दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर है। सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में राष्ट्रीय औसत से
दिल्ली
सामुदायिक पार्क पहल
दिल्ली के संवाद और विकास आयोग (Dialogue and Development Commission of Delhi: DDCD) ने 9 मार्च, 2022 को अगले पांच वर्षों में 1,000 पार्कों के कायाकल्प के लिए 'सामुदायिक पार्क पहल' (Community parks initiative) शुरू की है। दिल्ली संवाद और विकास आयोग इस पहल के लिए 'दिल्ली पार्क और गार्डन सोसाइटी', रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सीएसआर या परोपकारी संगठनों के
दिल्ली
आम आदमी स्कूल क्लीनिक
दिल्ली सरकार ने 7 मार्च, 2022 को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत 20 'आम आदमी स्कूल क्लीनिक' का उद्घाटन किया। यह सरकार की ‘मोहल्ला क्लीनिक’ पहल का विस्तार है। इस परियोजना का उद्देश्य पूरे दिल्ली में बच्चों के लिए उनके संबंधित स्कूलों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है।
दिल्ली
युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
दिल्ली सरकार ने 9 मार्च, 2022 को दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के 'लाइटहाउस केंद्र' (Lighthouse Centres) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राजधानी में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले युवाओं को रोजगार तलाशने में मदद करने हेतु नए जमाने के कौशल हासिल करने का अवसर प्रदान करना है। झुग्गी बस्तियों में स्थापित ये केंद्र अल्पकालिक व्यावसायिक कौशल पाठ्यक्रम के साथ-साथ
उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि हाल में हुये विधान सभा चुनाव में धामी खटीमा सीट से हार गए थे। खटीमा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को 6,579 मतों के अंतर से
उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आदित्यनाथ के अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इन 52 मंत्रियों में 16 कैबिनेट मंत्री हैं। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम
बिहार
भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
गांवों के लिए गतिशील मानचित्र (Dynamic Map) की अवधारणा को लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। हर बार जब भी भूमि का स्वामित्व बदलेगा, तो गतिशील मानचित्र अपने आप अपडेट हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कानूनी विवादों को कम करना है। बिहार सरकार के अनुसार, राज्य में फरवरी 2021 से अब तक भूमि विवाद
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 मार्च, 2022 को वर्ष 2022-23 के लिए 1,04,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को दोगुना करने की घोषणा की गई। इसके साथ, छत्तीसगढ़ पुरानी
छत्तीसगढ़
कौशल्या मातृत्व योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 मार्च, 2022 को ‘कौशल्या मातृत्व योजना’ (Kaushalya Matritva Yojana) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला लाभार्थियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व के
गुजरात
गुजरात बजट 2022-23
गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने 3 मार्च, 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 2,43,965 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बोटाद, वेरावल और जाम खंभालिया में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नहीं किया गया है और सभी मौजूदा कर अपरिवर्तित हैं। प्रति माह 12,000 रुपए तक की आय वाले व्यक्तियों
गुजरात
गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 मार्च, 2022 को अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में राज्य के पहले ऑडियोलॉजी स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज (Audiology Speech language pathology college) का उद्घाटन किया। गुजरात देश में इस तरह के कॉलेज की स्थापना करने वाला 5वां राज्य बन गया है। इस महाविद्यालय की स्थापना से जन्मजात बहरापन, श्रवण दोष एवं अन्य वाक्-संबंधी रोगों
महाराष्ट्र
मुंबई जलवायु कार्य योजना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 मार्च, 2022 को ‘मुंबई जलवायु कार्य योजना’ (Mumbai Climate Action Plan: MCAP) का शुभारंभ किया। समावेशी और मजबूत शमन और अनुकूलन रणनीतियों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए योजना ने शहर के लिए 30 साल का रोडमैप तैयार किया है। यह योजना अनिवार्य रूप से उत्सर्जन को कम करने और ग्लोबल
गोवा
प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
प्रमोद सावंत ने 28 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पणजी के पास तालेगांव के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत उत्तरी गोवा के संक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने मनोहर
तेलंगाना
तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने 7 मार्च, 2022 को 2022-23 के लिए 2.56 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में राज्य सरकार की प्रमुख दलित कल्याण योजना 'दलित बंधु' के लिए 17,700 करोड़ रुपए के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है। प्रदेश के पहले महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपए
तमिलनाडु
नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
नरसिंहपेट्टई नागस्वरम (Narasinghapettai Nagaswaram) को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिया गया है। यह तमिलनाडु का एक पारंपरिक सुषिर (पवन) वाद्य यंत्र है, जिसे कुंभकोणम तालुक के ग्रामीण कारीगरों द्वारा बनाया जाता है। तंजावुर जिले के नरसिंगनपेट्टी गांव के कारीगर इस यंत्र को बनाते हैं। नरसिंगनपेट्टई गाँव के कारीगरों को अपने पूर्वजों से इन लकड़ी के उपकरणों को बनाने का कौशल
तमिलनाडु
तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
9 मार्च, 2022 को तमिलनाडु सरकार ने 5.66 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 2022-24 की अवधि के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (Tamilnadu Chief Minister’s Fellowship Programme) को लागू करने के आदेश जारी किए। 24 व्यक्तियों को 12 चिन्हित विषयगत क्षेत्रों (प्रत्येक क्षेत्र के लिए दो फेलो) में शोध के लिए फेलोशिप प्रदान की जाएगी। अनुसंधान के लिए बारह
मणिपुर
एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
एन बीरेन सिंह ने 21 मार्च, 2022 को लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल 'ला गणेशन' ने उन्हें अन्य मंत्रियों के साथ राजभवन, इंफाल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीरेन सिंह विधान सभा चुनाव में हिंगांग विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुये। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पी शरतचंद्र को 17,000 से अधिक
संक्षिप्त सामयिकी
जस्टिस विपिन सांघी को 11 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर), मोहाली के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
साक्षात्कार
विशेष
पत्र-पत्रिका संपादकीय
कोलंबो शिखर सम्मेलन के बाद बिम्सटेक बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) क्षेत्रीय समूह का पांचवां शिखर सम्मेलन 30 मार्च को वर्चुअल माध्यम में कोलंबो में आयोजित किया गया। बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार और थाईलैंड इस समूह के सदस्य हैं। नवीनतम शिखर सम्मेलन में सबसे पहले, समूह का चार्टर औपचारिक रूप से