ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
3 अप्रैल, 2022 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर अपना सातवां महिला विश्व कप खिताब जीता।
- ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड 43.4 ओवर में 285 रन पर ऑल आउट हो गई।
- ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने मैच में 170 रन बनाए, जो पुरुष और महिला क्रिकेट में विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।
- एलिसा हीली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 509 रन बनाए। एलिसा हीली को फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
- भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुँच सका था।
- आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण था। यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
- 8 पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
- 9 'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
- 10 श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 11 एस. श्रीसंत
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज