एस. श्रीसंत
भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 8 मार्च, 2022 को घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
- श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 53 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 87 और 75 विकेट लिए। उन्होंने 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए हैं।
- वह दो विश्व कप विजेता भारतीय टीमों (2007 टी-20 विश्व कपऔर 2011 एकदिवसीय विश्व कप) का हिस्सा रहे थे।
- 2013 में, उन्हें आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के दो अन्य खिलाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
- बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे बाद में घटाकर सात साल कर दिया गया था। उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में केरल टीम में वापसी की थी।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
- 8 पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
- 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
- 10 'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
- 11 श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज