मिताली राज

भारत की मिताली राज छ: विश्व कप में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 6 मार्च, 2022 को माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) के ‘बे ओवल’ में आईसीसी महिला विश्व कप के शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की।

  • महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छ: क्रिकेट विश्व कप में खेलने वाली मिताली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर है।
  • जावेद मियांदाद 1975 और 1996 के बीच छ: विश्व कप में खेले, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 1992 और 2011 के बीच छ: विश्व कप में हिस्सा लिया।
  • मिताली राज 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 का विश्व कप खेल चुकी हैं और अब 2022 का विश्व कप खेल रही हैं।
  • 12 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ मैच में मिताली राज ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी महिला विश्व कप में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। क्लार्क ने 23 विश्व कप मैचों में कप्तानी की थी।
  • आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक विश्व की शीर्ष आठ टीमों के बीच न्यूजीलैंड में खेला गया।