'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने 9 मार्च, 2022 को 'मांकडिंग' के लिए अपनी नई कानून संहिता की घोषणा की, जो इस साल 1 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत 'मांकडिंग' (Mankading) को अब खेल भावना के खिलाफ नहीं माना जाएगा।
- मांकडिंग में गेंदबाज द्वारा गेंद फेंकने से पूर्व नॉन-स्ट्राइकिंग छोर पर खड़े बल्लेबाज को क्रीज छोड़ देने पर रन आउट कर दिया जाता है।
- 'मांकडिंग' शब्द का प्रयोग पहली बार ऑस्ट्रेलियन प्रेस ने तब किया था, जब 1947 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान, वीनू मांकड़ ने बिल ब्राउन को इस तरीके से आउट किया था। मांकडिंग को अब तक खेल भावना के खिलाफ माना जाता था।
- हालांकि, अक्टूबर 2022 से एमसीसी इसे कानून-41 (अनुचित खेल भावना) से कानून-38 (रन-आउट) में बदल रहा है।
- एमसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर भी स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
जीके फ़ैक्ट
|
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
- 8 पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
- 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
- 10 श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 11 एस. श्रीसंत
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज