पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
27 मार्च, 2022 को भारत की पी वी सिंधु ने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को पराजित कर अपना इस सीजन का दूसरा महिला एकल खिताब जीता।
- बासेल के सेंट जैकबशाले में खेले गए फाइनल में सिंधु ने बुसानन को 21-16, 21-8 से हराया।
- यह 17 मुकाबलों में बुसानन पर सिंधु की 16वीं जीत थी। 2019 हांगकांग ओपन में केवल एक बार वह थाई खिलाड़ी से हार गई थी।
- यह सिंधु का इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा फाइनल था। सिंधु पिछले संस्करण में फाइनल में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं।
- भारत के एचएस प्रणय पुरुष एकल फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से 12-21, 18-21 से पराजित हो गए।
- स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट बासेल के सेंट जैकबशाले में 22 से 27 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया।
जीके फ़ैक्ट
|
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
- 8 ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
- 9 'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
- 10 श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 11 एस. श्रीसंत
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज