लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन 19 मार्च, 2022 को बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में डेनमार्क के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन से पराजित हो गए।
- विक्टर एक्सेलसन ने लक्ष्य सेन को 21-10, 21-15 से हराया।
- लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय हैं। इनसे पहले प्रकाश नाथ (1947), प्रकाश पादुकोण (1980, 1981), पुलेला गोपीचंद (2001) और साइना नेहवाल (2015) इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय हैं।
- केवल दो भारतीयों प्रकाश पादुकोण (1981) और पुलेला गोपीचंद (2001) ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।
- लक्ष्य सेन ने 13 मार्च को जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड के उभरते हुए स्टार कुनलावुत विटिडसर्न से शिकस्त के बाद रजत पदक भी जीता था।
- ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है। इसका आयोजन बैडमिंटन इंग्लैंड द्वारा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के सहयोग से किया जाता है।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
- 8 ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
- 9 'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
- 10 श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 11 एस. श्रीसंत
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज