संक्षिप्त सामयिकी

  • रत्नाकर शेट्टी की आत्मकथा का नाम 'ऑन बोर्ड टेस्ट, ट्रायल और ट्रायम्फ: माई ईयर्स इन बीसीसीआई' (ON BOARD TEST, TRIAL AND TRIUMPH: My Years in BCCI) है।
  • भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को उनके पूरे करियर में विभिन्न उपलब्धियों के लिए मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित 'स्पोर्ट्स आइकॉन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • रिलायंस फाउंडेशन ने स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2022 में 'स्पोर्ट्स फॉर सोशल गुड (अध्यक्ष की पसंद)' पुरस्कार जीता है। रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना 2010 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की विभिन्न परोपकारी पहलों को गति प्रदान करने के लिए की गई थी। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता एम अंबानी हैं।
  • भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (पुरुष वर्ग) और न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर (महिला वर्ग) को 'फरवरी 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ' चुना गया है।
  • दिग्गज पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ की आत्मकथा 'रिस्ट एश्योर्ड' (Wrist Assured) का 12 मार्च को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विमोचन किया गया।
  • दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के सबसे बड़े खेल इवेंट '31वें दक्षिण-पूर्व एशियाई खेल' 12 से 23 मई, 2022 तक वियतनाम में आयोजित किए जाएंगे।
  • 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन जुलाई-अगस्त 2022 में चेन्नई में किया जाएगा।
  • भारत के रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट की ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।
  • 21 मार्च को देवेंद्र झाझरिया देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म भूषण’ प्राप्त करने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए हैं।
  • इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प को अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
  • महेंद्र सिंह धोनी धोनी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को इस आईपीएल संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी गई है।
  • माउंटेन टेरेन बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रॉस (Mountain Terrain Biking and Bicycle Motocross) के लिए भारत का पहला साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (SAI National Centre of Excellence) शिमला में स्थापित किया जाएगा।
  • भारत के पूर्व क्रिकेटर ‘हरभजन सिंह’ आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
  • तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन और वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास ले लिया है।
  • हैदराबाद एफसी ने फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट में केरला ब्लास्टर्स को हराकर अपना पहला इंडियन सुपर लीग खिताब जीता। हैदराबाद ने अतिरिक्त समय में मैच 1-1 से समाप्त होने के बाद शूट-आउट में केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से शिकस्त दी।