श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
श्रीलंका की क्रिकेट टीम 24 फरवरी से 16 मार्च‚ 2022 तक भारत के दौरे पर रही। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैचों और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई।
- 3 टी-20 मैचों की सीरीज भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से अपने नाम की। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी-20 सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। अय्यर ने 3 टी-20 मैचों में प्रत्येक में नाबाद रहते हुये कुल 204 रन बनाए।
- 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी भारत ने क्लीन स्वीप करते हुये 2-0 से अपने नाम की।
- भारत ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 1 पारी और 222 रनों से पराजित किया।
- मोहाली टेस्ट में भारत के रवीन्द्र जडेजा को नाबाद 175 रन और कुल 9 विकेट (पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- वहीं बेंगलुरू में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से पराजित किया। दूसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 67 रन बनाए।
- टेस्ट सीरीज में कुल 185 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
- रिषभ पंत टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
- टी-20 और टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने की जबकि श्रीलंका टीम की कप्तानी टी-20 में दसुन शनाका और टेस्ट में दिमुथ करुणारत्ने ने की।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 11वें खेल महाकुंभ
- 3 भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
- 4 स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
- 5 सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022
- 6 प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण
- 7 लक्ष्य सेन रहे ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता
- 8 पी वी सिंधु ने जीता स्विस ओपन 2022 का खिताब
- 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
- 10 'मांकडिंग' अब खेल भावना के खिलाफ नहीं
- 11 एस. श्रीसंत
- 12 रविचंद्रन अश्विन
- 13 ऋषभ पंत
- 14 टाइगर वुड्स
- 15 मिताली राज