प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
प्रमोद सावंत ने 28 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- पणजी के पास तालेगांव के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- सावंत उत्तरी गोवा के संक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
- उन्होंने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
- हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनावों में, भाजपा ने 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम, 20 सीटें जीतीं। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
- विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 11 जबकि आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलीं।
- कानाकोना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश तावड़कर को 8वीं गोवा विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया।
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
- 4 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 5 तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
- 6 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 7 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 8 गुजरात बजट 2022-23
- 9 कौशल्या मातृत्व योजना
- 10 छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 11 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 12 योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- 13 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 14 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 15 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 16 सामुदायिक पार्क पहल
- 17 भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री