तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने 7 मार्च, 2022 को 2022-23 के लिए 2.56 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
- बजट में राज्य सरकार की प्रमुख दलित कल्याण योजना 'दलित बंधु' के लिए 17,700 करोड़ रुपए के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है।
- प्रदेश के पहले महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
- हैदराबाद के चारों हिस्सों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों को सामूहिक रूप से 'तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान' के रूप में जाना जाएगा।
- 'रायथु बंधु योजना' के लिए 14,800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
- 'पल्ले प्रगति' या गांवों के परिवर्तन हेतु आवंटित 3,330 करोड़ रुपए और 'पट्टाना प्रगति' या कस्बों के विकास के लिए 1,394 करोड़ रुपए आवंटित।
- स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 'माना ऊरु माना बाड़ी' कार्यक्रम के लिए 7,289 करोड़ रुपए आवंटित।
- सरकार ने गरीबों के लिए आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपए प्रति लाभार्थी की दर से वित्त (अनुदान) देने का निर्णय लिया है। डबल बेडरूम वाले घरों के लिए 12,000 करोड़ रुपए आवंटित।
- सामाजिक सुरक्षा (आसरा) पेंशन के लिए आयु सीमा को वर्तमान 65 से घटाकर 57 किया जाएगा।
- 'कल्याण लक्ष्मी' और 'शादी मुबारक' योजनाओं के लिए 2,750 करोड़ रुपए आवंटित।
- 9 जिलों में हर साल 1.25 लाख कुपोषित / अल्पपोषित गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 'केसीआर पोषण किट' दी जाएगी।
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
- 4 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 5 प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- 6 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 7 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 8 गुजरात बजट 2022-23
- 9 कौशल्या मातृत्व योजना
- 10 छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 11 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 12 योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- 13 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 14 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 15 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 16 सामुदायिक पार्क पहल
- 17 भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री