भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
25 मार्च, 2022 को विधान सभा में पेश किए गए दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर है।
- सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है।
- दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है।
- वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में पिछले वर्ष की तुलना में 17.65% की बढ़ोतरी हुई है और यह 9,23,967 करोड़ रुपए हो गया है।
- 2021-22 में दिल्ली में 1450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया गया है।
- 2019-20 की तुलना में 2020-21 में राजकोषीय घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
- दिल्ली में, वाहनों की आबादी में 3.03% की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल पंजीकृत मोटर चालित वाहनों में कारों और जीपों की हिस्सेदारी लगभग 28% है।
- शहर में वन और वृक्ष आच्छादन क्षेत्र, जो 1997 से लगातार बढ़ रहा है, 2021 में बढ़कर 342 वर्ग किमी हो गया है, जो दिल्ली के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 23.06% है।
- सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 1.5 है, जो राष्ट्रीय औसत 2.2 से कम है और यह देश में सबसे कम है। साथ ही, दिल्ली की 'अशोधित मृत्यु दर' (crude death rate) 3.3% है, जो देश में सबसे कम है।
जीके फ़ैक्ट
|
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
- 4 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 5 तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
- 6 प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- 7 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 8 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 9 गुजरात बजट 2022-23
- 10 कौशल्या मातृत्व योजना
- 11 छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 12 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 13 योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- 14 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 15 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 16 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 17 सामुदायिक पार्क पहल
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री