संक्षिप्त सामयिकी

  • जस्टिस विपिन सांघी को 11 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर), मोहाली के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हरियाणा राज्य विधान सभा ने 22 मार्च को लालच, जबरदस्ती या कपटपूर्ण तरीकों से धर्मांतरण के खिलाफ 'हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022’ पारित कर दिया है।
  • कर्नाटक सरकार ने 12 मार्च को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और भूमि रिकॉर्ड जैसे बुनियादी राजस्व दस्तावेज घर पर पहुंचाने के लिए एक योजना शुरू की है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा का नाम उंगलिल ओरुवन (वन अमंग यू) (Ungalil Oruvan) है।
  • झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा को दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन क्रमशः ‘ग्वालियर’ और ‘औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहपुर (कांगड़ा जिले) में हुआ है।
  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत ऋण पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा (ई-ऑटो) की खरीद पर 5% ब्याज सबवेंशन प्रदान करने के लिए 'माई ईवी' (My EV) नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है।
  • नागालैंड विधान सभा 20 मार्च को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (National e-Vidhan Application: NeVA) कार्यक्रम को लागू करके पेपरलेस बनने वाली देश की पहली विधान सभा बन गई है।
  • 22 मार्च को बिहार की स्थापना के उपलक्ष्य में बिहार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष बिहार की स्थापना की 110वीं वर्षगांठ है। बिहार दिवस 2022 का विषय 'जल जीवन हरियाली' था।

राज्य परिदृश्य