तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
9 मार्च, 2022 को तमिलनाडु सरकार ने 5.66 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 2022-24 की अवधि के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (Tamilnadu Chief Minister’s Fellowship Programme) को लागू करने के आदेश जारी किए।
- 24 व्यक्तियों को 12 चिन्हित विषयगत क्षेत्रों (प्रत्येक क्षेत्र के लिए दो फेलो) में शोध के लिए फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
- अनुसंधान के लिए बारह क्षेत्र हैं- जल संसाधनों में वृद्धि; कृषि उत्पादन में वृद्धि और विपणन लिंकेज तैयार करना; सभी के लिए आवास प्रदान करना; शैक्षिक मानकों में सुधार; स्वास्थ्य संकेतकों को बढ़ावा देना; सामाजिक समावेशन प्राप्त करना; बुनियादी ढांचे का उन्नयन और औद्योगिक विकास की सुविधा; कौशल विकास और उद्यमिता विकास प्रदान करना; संस्थागत ऋण की सुविधा; विरासत और संस्कृति की रक्षा करना; पारिस्थितिक संतुलन प्राप्त करना और डेटा शासन को बढ़ाना।
- अपने आकस्मिक खर्चों को पूरा करने के लिए प्रत्येक अध्येता को 50,000 रुपए का मासिक पारिश्रमिक और प्रत्येक को 10,000 रुपए का अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
- फेलोशिप के लिए आवेदन करने के समय उम्मीदवारों की आयु 22-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और पिछड़ी जाति/अति पिछड़ी जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष होगी।
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 4 तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
- 5 प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- 6 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 7 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 8 गुजरात बजट 2022-23
- 9 कौशल्या मातृत्व योजना
- 10 छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 11 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 12 योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- 13 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 14 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 15 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 16 सामुदायिक पार्क पहल
- 17 भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री