योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- आदित्यनाथ के अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इन 52 मंत्रियों में 16 कैबिनेट मंत्री हैं।
- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं।
- केशव प्रसाद मौर्य सिराथू निर्वाचन क्षेत्र से करीब 7,000 मतों से चुनाव हार गए। वहीं बृजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से जीत हासिल की।
- हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 403 सीटों में से 273 सीटें जीती है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 125 सीटें, कांग्रेस को 2, बसपा को 1 और अन्य को 2 सीटें हासिल हुई।
- महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष (स्पीकर) चुने गए हैं।
- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को विधान सभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। वे करहल विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
अन्य तथ्य: योगी आदित्यनाथ पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
- हालांकि, उत्तर प्रदेश में पूर्व में चार मुख्यमंत्री सत्ता में लौटे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी पूरे पांच साल के पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नहीं था। ये थे सम्पूर्णानंद (1957), चंद्रभानु गुप्ता (1962), हेमवती नंदन बहुगुणा (1974) और नारायण दत्त तिवारी (1985)।
- नारायण दत्त तिवारी 1985 में लगातार कार्यकाल जीतने वाले उत्तर प्रदेश (अविभाजित) के अंतिम मुख्यमंत्री थे। इससे योगी आदित्यनाथ 37 वर्षों में सत्ता बरकरार रखने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गए।
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
- 4 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 5 तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
- 6 प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- 7 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 8 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 9 गुजरात बजट 2022-23
- 10 कौशल्या मातृत्व योजना
- 11 छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
- 12 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 13 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 14 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 15 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 16 सामुदायिक पार्क पहल
- 17 भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री