छत्तीसगढ़ बजट 2022-23
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 मार्च, 2022 को वर्ष 2022-23 के लिए 1,04,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को दोगुना करने की घोषणा की गई।
- इसके साथ, छत्तीसगढ़ पुरानी पेंशन योजना को अपनाने वाला राजस्थान के बाद दूसरा कांग्रेस शासित राज्य बन गया है।
- नए रोजगार सृजन के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव किया गया है।
- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी व्यावसायिक (प्रतियोगी) परीक्षाओं में राज्य के मूल निवासी आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट की भी घोषणा की गई है।
- 'राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' के तहत भूमिहीन कृषकों के लिए वार्षिक सहायता वर्तमान 6,000 रुपए से बढ़कर 7,000 रुपए प्रति वर्ष की गई है।
बजट की अन्य मुख्य बातें: बस्तर क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (District Strike Force) का एक नया कैडर स्थापित किया जाएगा।
- बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, वर्गीकृत 'नारंगी' (orange) वन क्षेत्र में से 30,439 हेक्टेयर को राजस्व मद के तहत पुन: परिवर्तित किया गया था।
- 1.04 लाख करोड़ के बजट में कुल आवंटन में से 37% प्रावधान सामाजिक क्षेत्र के लिए, 40% आर्थिक क्षेत्र के लिए और 23% सामान्य सेवा क्षेत्र के लिए है।
राज्य परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री
- 3 तमिलनाडु मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम
- 4 नरसिंहपेट्टई नागस्वरम को जीआई टैग
- 5 तेलंगाना राज्य बजट 2022-23
- 6 प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- 7 मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 8 गुजरात का पहला ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज
- 9 गुजरात बजट 2022-23
- 10 कौशल्या मातृत्व योजना
- 11 भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र लागू करने वाला बिहार पहला राज्य
- 12 योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- 13 पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
- 14 युवाओं के लिए लाइटहाउस परियोजना का उद्घाटन
- 15 आम आदमी स्कूल क्लीनिक
- 16 सामुदायिक पार्क पहल
- 17 भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर
- 18 भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री