तेरह प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
14 मार्च, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से वानिकी पहलों के माध्यम से ‘तेरह प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट ‘(डीपीआर) जारी की।
महत्वपूर्ण तथ्य: 13 नदियों झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, यमुना, ब्रह्मपुत्र, लूनी, नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा और कावेरी के लिए डीपीआर जारी किए गए हैं।
- डीपीआर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून द्वारा तैयार किया गया है।
- डीपीआर रिवर फ्रंट, इको-पार्क विकसित कर और जनता के बीच जागरूकता लाकर संरक्षण, वनीकरण, जलग्रहण उपचार, पारिस्थितिक बहाली, नमी संरक्षण, आजीविका में सुधार, आय सृजन, पारिस्थितिक पर्यटन पर केंद्रित है। अनुसंधान और निगरानी को भी एक घटक के रूप में शामिल किया गया है।
- 13 डीपीआर का प्रस्तावित बजट 19,342.62 करोड़ रुपए है।
वानिकी पहलों से लाभ: वानिकी पहलों से 13 नदियों के परिदृश्य में वन क्षेत्र में 7417.36 वर्ग किमी की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- प्रस्तावित पहलों से 10 साल पुराने वृक्षारोपण से 50.21 मिलियन टन कार्बन डाइ-ऑक्साइड और 20 साल पुराने वृक्षारोपण से 74.76 मिलियन टन कार्बन डाइ-ऑक्साइड कम करने में मदद मिलेगी।।
- वे भूजल पुनर्भरण में मदद करेंगे, तलछट के जमा होने में कमी करेंगे और साथ ही 344 मिलियन मानव-दिवस का रोजगार सृजित करेंगे।
जीके फ़ैक्ट
|
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 सुअर का दिल प्रत्यारोपित करवाने वाले मरीज की मौत
- 3 उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर
- 4 काजीरंगा गैंडों की आबादी में बढ़ोतरी
- 5 इसरो करेगा अंतरिक्ष मलबे की ट्रैकिंग
- 6 डीआरडीओ ने किया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण
- 7 गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र और इनक्यूबेटर
- 8 उल्लू प्रजाति संरक्षण
- 9 हैदराबाद में स्थापित होगा माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
- 10 गधों की हलारी नस्ल
- 11 डे-लाइट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी
- 12 ग्रेट बैरियर रीफ में प्रवाल विरंजन
- 13 स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स
- 14 गोल्डन लंगूर के पर्यावास में भारी गिरावट
- 15 भारत का पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी
- 16 भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक 'एक्वेरियम'
- 17 भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क
- 18 न्यून कार्बन प्रौद्योगिकी परिनियोजन सुविधा
- 19 आरोग्य वनम
- 20 ग्लाइकोस्मिस एल्बीकारपा
- 21 रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत की रोकथाम हेतु स्थायी निकाय का गठन
- 22 धूम्रपान से सालाना सात मिलियन से अधिक मौतें
- 23 जीसैट 7बी उपग्रह
- 24 बोमा कैप्चरिंग तकनीक
- 25 डेयरटूऐराडी टीबी
- 26 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’
- 27 अर्थ आवर
- 28 मानव रक्त में पाया गया माइक्रोप्लास्टिक
- 29 परम गंगा
- 30 कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली
- 31 भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था
- 32 भारत की आर्कटिक नीति
- 33 विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021