जीसैट 7बी उपग्रह
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने नाइट साइट (छवि गहनता), 4X4 हल्के वाहन, और वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार (प्रकाश) जैसे उपकरण सहित 'जीसैट 7बी उपग्रह' (GSAT 7B) उपग्रह की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) दी है।
जीसैट 7 शृंखला के उपग्रह: जीसैट 7 उपग्रह रक्षा सेवाओं की संचार आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित उन्नत उपग्रह हैं।
- जीसैट 7 उपग्रह को अगस्त 2013 में फ्रेंच गयाना के कौरू से 'एरियन 5 ईसीए' (Ariane 5 ECA) रॉकेट से लॉन्च किया गया था।
- 2,650 किलोग्राम का यह उपग्रह मुख्य रूप से भारतीय नौसेना द्वारा अपनी संचार जरूरतों के लिए उपयोग किया जाता है।
- जीसैट 7 सैन्य संचार जरूरतों के लिए सेवाओं की एक शृंखला प्रदान करता है, जिसमें मल्टी-बैंड संचार सहित कम बिट वॉयस रेट से लेकर हाई बिट रेट डेटा सुविधाएं शामिल हैं।
- जीसैट 7 को रुक्मिणी नाम दिया गया है। यह नौसेना के भूमि प्रतिष्ठानों, सतह के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों के बीच एक सुरक्षित, रियलटाइम संचार संपर्क रखने में मदद करता है।
- उपग्रह को 249 किमी. पेरिगी (पृथ्वी के निकटतम बिंदु), 35,929 किमी. अपोजी (पृथ्वी से सबसे दूर बिंदु) तथा भूमध्य रेखा के संबंध में 3.5 डिग्री के झुकाव के भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में अंतः स्थापित किया गया था।
- वर्तमान में भारत के पास केवल दो समर्पित सैन्य उपग्रह हैं- जीसैट-7 (रुक्मिणी) और जीसैट-7ए (एंग्री बर्ड), जो कि क्रमशः भारतीय नौसेना एवं वायु सेना द्वारा उपयोग किये जाते हैं।
जीसैट 7बी: यह मुख्य रूप से सेना की संचार जरूरतों को पूरा करेगा और सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना को निगरानी बढ़ाने में भी मदद करेगा।
- वर्तमान में, भारतीय सेना जीसैट 7ए उपग्रह की संचार क्षमताओं का 30 प्रतिशत उपयोग कर रही है, जिसे भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए डिजाइन किया गया है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 सुअर का दिल प्रत्यारोपित करवाने वाले मरीज की मौत
- 3 उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर
- 4 काजीरंगा गैंडों की आबादी में बढ़ोतरी
- 5 इसरो करेगा अंतरिक्ष मलबे की ट्रैकिंग
- 6 डीआरडीओ ने किया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण
- 7 गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र और इनक्यूबेटर
- 8 उल्लू प्रजाति संरक्षण
- 9 हैदराबाद में स्थापित होगा माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
- 10 गधों की हलारी नस्ल
- 11 डे-लाइट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी
- 12 ग्रेट बैरियर रीफ में प्रवाल विरंजन
- 13 स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स
- 14 गोल्डन लंगूर के पर्यावास में भारी गिरावट
- 15 भारत का पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी
- 16 भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक 'एक्वेरियम'
- 17 भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क
- 18 न्यून कार्बन प्रौद्योगिकी परिनियोजन सुविधा
- 19 आरोग्य वनम
- 20 ग्लाइकोस्मिस एल्बीकारपा
- 21 रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत की रोकथाम हेतु स्थायी निकाय का गठन
- 22 धूम्रपान से सालाना सात मिलियन से अधिक मौतें
- 23 बोमा कैप्चरिंग तकनीक
- 24 डेयरटूऐराडी टीबी
- 25 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’
- 26 अर्थ आवर
- 27 मानव रक्त में पाया गया माइक्रोप्लास्टिक
- 28 तेरह प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
- 29 परम गंगा
- 30 कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली
- 31 भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था
- 32 भारत की आर्कटिक नीति
- 33 विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021