मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पोलैंड की करोलिना बिलावस्का के नाम

पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने 17 मार्च, 2022 को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में प्रतियोगिता के 70वें संस्करण में मिस वर्ल्ड 2021 का ताज अपने नाम किया।

  • मिस वर्ल्ड 2019 जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।
  • ज्ञात हो कि कोविड महामारी के चलते 2020 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी।
  • भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी और आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस क्रमशः पहली और दूसरी उपविजेता रही।
  • मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मानसा वाराणसी ने किया। मानसा शीर्ष 6 में जगह बनाने में विफल रही। वे शीर्ष 13 प्रतियोगियों की सूची में शामिल थी।

जीके फ़ैक्ट

  • भारत के लिए हाल के वर्षों में 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया था।

लघु संचिका