संक्षिप्त सामयिकी

  • प्रमुख घरेलू फार्मा कम्पनी ल्यूपिन लिमिटेड ने छ: बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम को अपने 'शक्ति अभियान' के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है।
  • अंतरमन्ह कंसल्टिंग की प्रबंध निदेशक सीमा रेखा (Seema Rekha) को दुबई में आयोजित 'हेल्थ 2.0 कॉन्फ्रेंस' में 'उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार' (Outstanding Leadership Award) का विजेता घोषित किया गया है।
  • चुनावों में प्रचंड जीत के बाद रॉबर्ट अबेला ने 28 मार्च को माल्टा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • आईपीजी मीडियाब्रांड्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि सिन्हा को सर्वसम्मति से 25 मार्च को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी इंडिया) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  • जोमैटो ने अपने ग्राहकों को रिकॉर्ड 10 मिनट में खाना पहुंचाने के लिए 'जोमैटो इंस्टेंट' (Zomato Instant) सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। दीपिंदर गोयल जोमैटो के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।
  • टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • आईटी प्रमुख, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बोर्ड ने राजेश गोपीनाथन को कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पांच साल के लिए फिर से नियुक्त करने की घोषणा की है।
  • भारत में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। 16 मार्च, 1995 को भारत में ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022 का विषय 'वैक्सीन वर्क फॉर ऑल' (Vaccines Work for all) था।
  • जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति रुपिया ब्वेजनी बांदा का 85 वर्ष की आयु में 11 मार्च को निधन हो गया।
  • हिसाशी टेकुची (Hisashi Takeuchi) को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हमारे जीवन में नदियों के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 14 मार्च को 'नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस' (International Day of Action for Rivers) मनाया जाता है। 2022 के लिए इस दिवस का विषय 'जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व' था।
  • ‘यूनानी चिकित्सा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर में 11-12 मार्च को आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय 'अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए यूनानी चिकित्सा में आहार और पोषण' था।
  • ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) द्वारा 28 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022' का आयोजन बार्सिलोना, स्पेन में किया गया।
  • विमानन सेक्टर के दिग्गज संजीव कपूर को जेट एयरवेज का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • नागरिक सुरक्षा और तैयारियों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस अंतरराष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा मनाया जाता है। ICDO का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 का विषय 'आपदाओं और संकटों की स्थिति में विस्थापित आबादी की नागरिक सुरक्षा और प्रबंधन; स्वयंसेवकों की भूमिका और महामारी के खिलाफ लड़ाई' था।
  • एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने 1 मार्च को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाल लिया है।
  • साहित्य अकादमी द्वारा 10 से 15 मार्च, 2022 तक नई दिल्ली में भारत का सबसे समावेशी साहित्य उत्सव 'साहित्योत्सव' आयोजित किया गया।
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति (वर्ष 1997 से 2001 तक) मुहम्मद रफीक तरार का 7 मार्च को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • एडटेक प्लेटफॉर्म 'अपग्रेड' ने अमिताभ बच्चन को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • मदुरै के मूल निवासी डेनियल विजयराज 'यूनाइटेड किंगडम का नाइटिंगेल नर्स पुरस्कार' (UK's Nightingale Nurse award) जीतने वाले भारत के पहले पुरुष नर्स बन गए हैं।
  • विश्व मोटापा दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2022 में यह दिवस 'एवरीबडी नीड्स टू एक्ट' (Everybody Needs to Act) विषय के साथ मनाया गया।
  • आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक ब्रांड 'विको' (Vicco) ने हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है।
  • गेमिंग प्लेटफॉर्म 'विनजो' (WinZO) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया है।
  • 9 से 11 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा 'तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान’ (Self-reliant farmer with technical knowledge) विषय पर 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022’ आयोजित किया गया।
  • आईआईटी रुड़की द्वारा सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के कार्यवाहक निदेशक अमित प्रशांत को गोपाल रंजन प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
  • उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा 14 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 तक नॉर्वे में सैन्य अभ्यास 'कोल्ड रिस्पॉन्स 2022' (Cold Response 2022) का आयोजन किया गया।
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के सीकरी को चार धाम सड़क परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव की निगरानी हेतु उच्चाधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • यून सुक येओल (Yoon Suk-yeol) दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। वे मई 2022 में पदभार ग्रहण करेंगे।

लघु संचिका