प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022

57 वर्षीय डायबेडो फ्रांसिस केरे (Diébédo Francis Kéré) को मार्च 2022 में ‘प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022’ (Pritzker Architecture Prize 2022) से सम्मानित किया गया है।

  • डायबेडो फ्रांसिस केरे वास्तुकला के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अफ्रीकी और पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं।
  • केरे का जन्म बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका में हुआ था। उन्होंने स्कूलों और चिकित्सा सुविधाओं को डिजाइन करने वाले अपने वास्तुशिल्प अभ्यास का निर्माण किया, जो कि अक्सर स्थानीय समुदायों द्वारा न्यूनतम संसाधनों और सस्ती एवं टिकाऊ सामग्री के बहुत सावधानीपूर्वक चयन के साथ तैयार किए गए थे।
  • बर्लिन, जर्मनी के तकनीकी विश्वविद्यालय से पढे फ्रांसिस केरे 1985 से बर्लिन में रह रहे हैं।

प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार: यह किसी जीवित वास्तुकार को उसके विश्वस्तरीय उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिवर्ष दिया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय शीर्ष स्तर का पुरस्कार है।

  • इस पुरस्कार की स्थापना 1979 में जय और उनकी पत्नी सिंडी प्रित्जकर के द्वारा हयात फाउंडेशन के अंतर्गत की गई थी। इसे अक्सर 'वास्तुकला का नोबेल' कहा जाता है।

जीके फ़ैक्ट

  • 2018 में भारत के वास्तुविद बालकृष्ण दोषी को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लघु संचिका