नारी शक्ति पुरस्कार
8 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 और 2021 के लिये 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया।
- महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल व्यक्तिगत और संस्थानों (Individual and institutional level) को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हैं।
- प्रत्येक विजेता को पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
नारी शक्ति पुरस्कार 2020: अनिता गुप्ता (बिहार - सामाजिक उद्यमशीलता), उषाबेन दिनेशभाई वसावा (गुजरात - जैविक किसान और जनजातीय स्वयंसेवी), नासिरा अख्तर (जम्मू एवं कश्मीर - नवोन्मेषी - पर्यावरण संरक्षण), संध्या धर (जम्मू एवं कश्मीर - समाज सेवी), निवृत्ति राय (कर्नाटक- कंट्री हेड, इंटेल इंडिया), टिफेनी बरार (केरल - समाजसेवी - दृष्टि बाधितों के लिये कार्य), पद्मा यांगचान (लद्दाख - लद्दाख क्षेत्र में भूली-बिसरी पाक कला और वस्त्र को दोबारा जीवित करना),
- जोधाइया बाई बैगा (मध्य प्रदेश - जनजातीय बैगा चित्रकार), सायली नंदकिशोर अगवाने (महाराष्ट्र -डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना), वनिता जगदेव बोराडे (महाराष्ट्र - सांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता), मीरा ठाकुर (पंजाब - सिक्की ग्रास कलाकार), इला लोध (मरणोपरान्त) (त्रिपुरा - प्रसूति विज्ञानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ), आरती राणा (उत्तर प्रदेश - हथकरघा बुनकर और शिक्षक) और जया मुथू, तेजम्मा (संयुक्त रूप से) (तमिलनाडु - कलाकार - टोडा कढ़ाई)।
नारी शक्ति पुरस्कार 2021:सथुपति प्रसन्ना श्री (आंध्र प्रदेश - भाषा-विज्ञानी - अल्पसंख्यक जनजातीय भाषा का संरक्षण), तागे रीता ताखे (अरुणाचल प्रदेश - उद्यमी), मधुलिका रामटेक (छत्तीसगढ़ - समाज सेवी), निरंजनाबेन मुकुलभाई कालार्थी (गुजरात - लेखिका और शिक्षाशास्त्री), पूजा शर्मा (हरियाणा - किसान और उद्यमी), अंशुल मल्होत्रा (हिमाचल प्रदेश - बुनकर), शोभा गस्ती (कर्नाटक - समाज सेवी - देवदासी प्रथा उन्मूलन के लिये कार्य), राधिका मेनन (केरल - कप्तान मर्चेंट नेवी - आईएमओ द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिये पुरस्कृत पहली महिला),
- कमल कुम्भार (महाराष्ट्र - सामाजिक उद्यमी), श्रुति महापात्रा (ओडिशा - दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता), बतूल बेगम (राजस्थान - मांड और भजन लोक गायन), तारा रंगास्वामी (तमिलनाडु - मनोचिकित्सिक और शोधकर्ता), नीरजा माधव (उत्तर प्रदेश - हिन्दी लेखिका - ट्रांसजेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये कार्य) और नीना गुप्ता (पश्चिम बंगाल - गणितज्ञ)।
लघु संचिका
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 विश्व रंगमंच दिवस 2022 (27 मार्च)
- 3 गुलामी एवं ट्रान्स-अटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों के स्मरण का अंतरराष्ट्रीय दिवस (25 मार्च)
- 4 सकल मानवाधिकार उल्लंघनों से संबंधित सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (24 मार्च)
- 5 विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस 2022 (24 मार्च)
- 6 विश्व मौसम विज्ञान दिवस (23 मार्च)
- 7 विश्व जल दिवस (22 मार्च)
- 8 अंतरराष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस (21 मार्च)
- 9 विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (21 मार्च)
- 10 अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च)
- 11 विश्व कविता दिवस (21 मार्च)
- 12 विश्व गौरैया दिवस 2022 (20 मार्च)
- 13 अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (20 मार्च)
- 14 वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (18 मार्च)
- 15 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (15 मार्च)
- 16 अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (14 मार्च)
- 17 विश्व किडनी दिवस 2022 (10 मार्च)
- 18 महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (10 मार्च)
- 19 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)
- 20 चौथा जन औषधि दिवस (7 मार्च)
- 21 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (4 मार्च)
- 22 विश्व वन्यजीव दिवस (3 मार्च)
- 23 विश्व श्रवण दिवस 2022 (3 मार्च)
- 24 शून्य भेदभाव दिवस (1 मार्च)
- 25 चर्चित पुस्तक
- 26 रक्षा मंत्रालय ने किए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ दो अनुबंध
- 27 पूर्व सीएजी विनोद राय कल्याण ज्वैलर्स के चेयरमैन नियुक्त
- 28 माइक्रोसॉफ्ट साइबर सुरक्षा कौशल विकास अभियान
- 29 भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम होंगे फेडएक्स के नए सीईओ
- 30 सेबी ने की आइडियाथॉन 'मंथन' की घोषणा
- 31 अमेजन संभव उद्यमिता चैलेंज 2022
- 32 प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया बना प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल
- 33 रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुंबई में खोला जियो वर्ल्ड सेंटर
- 34 मोबिक्विक ने की दोपहिया बीमा की शुरुआत
- 35 फ्यूचर जेनरली इंडिया ने डॉग हेल्थ कवर का अनावरण किया
- 36 देबाशीष पांडा आईआरडीएआई अध्यक्ष नियुक्त
- 37 गूगल पे ने पेश किया 'टैप टू पे'
- 38 भारत में सूक्ष्म वित्त के लिए 100 मिलियन डॉलर का आंशिक गारंटी कार्यक्रम
- 39 कॉइनडीसीएक्स ने लॉन्च किया 'क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान'
- 40 चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड
- 41 कर्नाटक बैंक ने मंगलुरू में खोला 'डिजी सेंटर'
- 42 कर्नाटक बैंक को एसोचैम पुरस्कार
- 43 एक्सिस बैंक ने की आरबीआई के साथ की साझेदारी
- 44 डिजीसाथी
- 45 'ई-श्रम' पोर्टल
- 46 प्रसार भारती ने किया यप टीवी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
- 47 आयुष मंत्रालय, सीएसआईआर और आईसीएआर के बीच त्रिपक्षीय समझौता
- 48 राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान ने किया ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समझौता
- 49 लाल किला महोत्सव -भारत भाग्य विधाता
- 50 12वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022
- 51 अभ्यास 'स्लीनेक्स' का नौवां संस्करण
- 52 संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक’ का तीसरा संस्करण
- 53 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2022
- 54 ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया 'लैंगिक संवाद' का आयोजन
- 55 इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज सम्मेलन
- 56 विंग्स इंडिया 2022 (Wings India 2022)
- 57 स्वदेश दर्शन पुरस्कार
- 58 एनएमडीसी लिमिटेड को मिले इस्पात मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार
- 59 12वें संसद रत्न पुरस्कार 2022
- 60 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
- 61 आईएनएस वलसुरा को 'प्रेसिडेंटस कलर' प्रदान किया गया
- 62 स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022
- 63 इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड 2022
- 64 प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022
- 65 मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पोलैंड की करोलिना बिलावस्का के नाम
- 66 डेनिस पार्नेल सुलिवन ने जीता एबेल पुरस्कार 2022
- 67 94वें अकादमी पुरस्कार 2022
- 68 एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी भाटिया सेबी के सदस्य नियुक्त
- 69 एयर मार्शल बी चंद्रशेखर वायु सेना अकादमी कमांडेंट नियुक्त
- 70 टी. राजा कुमार एफएटीएफ के अगले अध्यक्ष नियुक्त
- 71 सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीएन पटेल टीडीसैट के अध्यक्ष नियुक्त
- 72 भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष बहुपक्षवाद पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड की सदस्य नियुक्त
- 73 डॉ. आशीष झा व्हाइट हाउस के नए कोविड -19 प्रतिक्रिया समन्वयक नियुक्त
- 74 गिल्बर्ट एफ. हौंगबो होंगे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के नए महानिदेशक
- 75 एस एफ रॉड्रिक्स
- 76 स्टीफन विल्हाइट
- 77 मीना स्वामीनाथन
- 78 यूजीन पार्कर
- 79 रमेश चंद्र लाहोटी
- 80 जनरल बिपिन रावत