प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 26 मार्च, 2022 को ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PM-GKAY) को और छ: महीने के लिए सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है।


महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना मूल रूप से कोविड- महामारी की शुरुआत के दौरान पहले लॉकडाउन में अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी।

  • यह PM-GKAY का छठा चरण होगा। योजना का पांचवां चरण मार्च 2022 में समाप्त हो गया है।
  • सरकार ने अब तक लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं और अगले छ: महीनों में सितंबर 2022 तक 80,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे PM-GKAY के तहत कुल खर्च लगभग 3.4 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।
  • इस योजना में देश भर के 80 करोड़ राशन कार्ड धारक शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न के अपने सामान्य कोटे के अलावा प्रति व्यक्ति प्रति माह अतिरिक्त 5 किलो नि:शुल्क राशन मिलेगा।

जीके फ़ैक्ट

  • ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत देश भर में लगभग पांच लाख राशन की दुकानों से कोई भी प्रवासी मजदूर या लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के माध्यम से मुफ्त राशन का लाभ उठा सकता है।

आर्थिक परिदृश्य