निर्यात तत्परता सूचकांक 2021

नीति आयोग ने 'इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पटिटिवनेस' (Institute of Competitiveness) के साथ साझेदारी में 25 मार्च, 2022 को 'निर्यात तत्परता सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) का दूसरा संस्करण जारी किया।


महत्वपूर्ण तथ्य: निर्यात तत्परता सूचकांक सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी निर्यात तत्परता और प्रदर्शन के आधार पर रैंक करता है।

  • निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है- नीति; व्यापार इकोसिस्टम; निर्यात इकोसिस्टम; और निर्यात प्रदर्शन।
  • सूचकांक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 'तटीय राज्य ', 'भू-आबद्ध राज्य, 'हिमालयी राज्य' और 'केंद्र शासित प्रदेश' श्रेणी के तहत रैंक किया गयाहै।

समग्र रैंकिंग: गुजरात को लगातार दूसरे वर्ष निर्यात तत्परता के मामले में भारत का शीर्ष राज्य घोषित किया गया है।

  • इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को समग्र सूचकांक में क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रखा गया है।

तटीय राज्य: गुजरात शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरा। इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु का स्थान है।

  • उच्च औद्योगिक गतिविधि वाले तटीय राज्य और समुद्री बंदरगाहों तक पहुंच भारत के अधिकांश निर्यात के लिए जिम्मेदार है।

भू-आबद्ध राज्य: हरियाणा शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं।

हिमालयी राज्य: उत्तराखंड शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा हैं।

केंद्र-शासित प्रदेश: दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद गोवा और जम्मू और कश्मीर हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • मात्र 2.12 के' निर्यात तत्परता स्कोर’ के साथ निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 में समग्र रैंकिंग में सबसे अंतिम 36वें स्थान पर रहा।

आर्थिक परिदृश्य