सुजलाम 2.0 अभियान

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 23 मार्च, 2022 को ग्रेवाटर प्रबंधन (greywater management) के लिए ‘सुजलाम 2.0 अभियान’ लॉन्च किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: नौ मंत्रालयों- जल शक्ति मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, युवा कार्य तथा खेल मंत्रालय, जनजातीय मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय- ने एक संयुक्त परामर्श पर हस्ताक्षर किए।

  • समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम कार्यान्वयन में सीधे तौर पर जुड़े सभी लोगों के साथ अभिसरण मॉडल के आधार पर मंत्रालयों के स्तर पर ग्रेवाटर प्रबंधन कैसे किया जाएगा।
  • अभियान के अंतर्गत समुदायों, पंचायतों, स्कूलों, आंगनवाड़ी जैसे संस्थानों को जन-भागीदारी के माध्यम से ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए संगठित किया जाएगा।
  • सुजलाम 2.0 अभियान के अंतर्गत 6 लाख गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर गतिविधि तेज होगी।
  • ग्रेवाटर घरेलू अपशिष्ट जल को संदर्भित करता है, जो घरों, कार्यालय भवनों आदि से निकलता है और बिना मल संदूषण (faecal contamination) के होता है।

राष्ट्रीय परिदृश्य