संक्षिप्त सामयिकी

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 15 मार्च को एक नए हॉल-एंटे रूम ( hall–Ante Room) का उद्घाटन किया और इसे 1971 के युद्ध नायक और सम्मानित नौसेना के दिग्गज रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) संतोष कुमार गुप्ता को समर्पित किया।
  • पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सिद्धो-कान्हो-बिरसा विश्वविद्यालय में संथाली भाषा के सहायक प्रोफेसर प्रोफेसर श्रीपति टुडू ने पहली बार भारत के संविधान का ओल चिकी लिपि में अनुवाद किया है। ओल चिकी लिपि को ओल सिकी, ओल और संथाली वर्णमाला के रूप में भी जाना जाता है। 2003 में, 92वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से संथाली को बोडो, डोगरी और मैथिली के साथ भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया, जिसमें भारत की आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।
  • भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 मार्च को पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास बने 'चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क' का उद्घाटन किया।
  • भारत की पहली मेडिकल सिटी 'इंद्रायणी मेडिसिटी' पुणे, महाराष्ट्र में स्थापित की जाएगी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और आयुष मंत्रालय ने ‘यूनानी चिकित्सा के प्रशिक्षण से संबंधित मानदंड’ प्रकाशित किए हैं।
  • हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 मार्च को ‘35वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले’ का उद्घाटन किया। भारत की हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए सूरजकुंड शिल्प मेला पहली बार 1987 में आयोजित किया गया था। 35वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2022 का 'थीम स्टेट' (Theme state) जम्मू और कश्मीर था।
  • 35वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 20 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित किया गया। 35वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भागीदार राष्ट्र (Partner nation) उज्बेकिस्तान था।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च को ‘राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय’ का भवन राष्ट्र को समर्पित किया। ‘राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय’ गुजरात में गांधीनगर के पास लवड गांव स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
  • भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के सहयोग से आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में 7 से 9 मार्च, 2022 तक 'नवाचार के माध्यम से भारत@2047 की कल्पना' (Imagining India @2047 through innovation) विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
  • भारत की सबसे बड़ी आतिथ्य कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने मार्च 2022 में एक प्रमुख नई पहल के हिस्से के रूप में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और बढ़ावा देने में मदद करने के लिए यूनेस्को के साथ सहयोग करने की घोषणा की है।
  • भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ‘ग्रामीण विकास विभाग’ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह के दौरान 7 से 13 मार्च, 2022 तक ‘आइकॉनिक वीक’ (Iconic Week) का आयोजन किया है। इस ‘आइकॉनिक वीक’ का विषय भारत में ग्रामीण महिलाओं के योगदान का समारोह मनाने के लिए 'नए भारत की नारी' था।
  • भारत का पहला 'विश्व शांति केंद्र' (World Peace Center) गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलियाई सेना अनुसंधान केंद्र ने9 मार्च को अकादमिक सहयोग और जुड़ाव स्थापित करने के लिए भारत के 'सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज' के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • 'भारतीय संस्कृति में मानवीय जिजीविषा' आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का निबंध संकलन है।
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने 1 मार्च को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी ने एनसीपीसीआर के लिए नये आदर्श वाक्य का शुभारंभ किया। एनसीपीसीआर का नया आदर्श वाक्य भविष्यो रक्षति रक्षित: है।
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 ने 3 मार्च को रायपुर में, छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से 'कचरा मुक्त शहरों के लिए सामाजिक उद्यम: अपशिष्ट प्रबंधन में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना' विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च को जामनगर (गुजरात) में 'विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' (WHO GCTM) की स्थापना को मंजूरी दी है।
  • भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह के 19वें संस्करण की दो दिवसीय बैठक 28 फरवरी से 1 मार्च, 2022 तक आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और जर्मनी के डॉयशे फोर्सचुंग्सजेमइंशाफ्ट ई.वी के बीच विष विज्ञान, उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग और दुर्लभ रोग के क्षेत्र में सहयोग हेतु हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की।
  • ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड मैक्सवेल बूर (Richard Maxwell Burr) 8 से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर आए थे।
  • भारत के संविधान के अनुच्छेद- 355 के अनुसार संघ का यह कर्तव्य है कि वह प्रत्येक राज्य को बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से बचाए और यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक राज्य की सरकार इस संविधान के प्रावधानों के अनुसार चलती रहे।
  • भारतीय वायु सेना ने 28 मार्च को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से अपने विभिन्न वाहनों के काफिले में ईंधन भरने के लिए 'फ्लीट कार्ड - फ्यूल ऑन मूव' (Fleet Card - Fuel on Move) पहल शुरू की है।
  • महिलाओं के लिए कानूनी सहायता को और अधिक सुलभ बनाने और संकट में महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (DSLSA) के सहयोग से एक 'कानूनी सहायता क्लिनिक' (legal aid clinic) शुरू किया है।

राष्ट्रीय परिदृश्य