बिप्लोबी भारत गैलरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च, 2022 को शहीद दिवस के अवसर पर विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता में बिप्लोबी भारत गैलरी (Biplobi Bharat Gallery) का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह गैलरी स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के लिए उनके सशस्त्र प्रतिरोध को प्रदर्शित करती है।

  • इस नई गैलरी का उद्देश्य 1947 तक की घटनाओं का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना और क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
  • बिप्लोबी भारत गैलरी उस राजनीतिक और बौद्धिक पृष्ठभूमि को दर्शाती है, जिसने क्रांतिकारी आंदोलन को गति दी। यह क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत, क्रांतिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण संघों के गठन, आंदोलन के प्रसार, इंडियन नेशनल आर्मी के गठन, नौसेना विद्रोह के योगदान आदि को प्रदर्शित करती है।

राष्ट्रीय परिदृश्य