असम

भारत रत्न और पप्र पुरस्कारों की तर्ज पर असम वार्षिक पुरस्कार की स्थापना

असम सरकार ने 8 जून, 2021 को भारत रत्न और पप्र पुरस्कारों की तर्ज पर वार्षिक पुरस्कारों की एकशृंखला की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

  • समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हर साल एक व्यक्ति को ‘असम रत्न पुरस्कार’ दिया जाएगा। इसमें 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी। 3 लोगों को ‘असम विभूषण पुरस्कार’ दिया जायेगा, जिसमें 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
  • 5 लोगों को ‘असम भूषण पुरस्कार’ दिया जायेगा, जिसमें 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
  • 10 लोगों को ‘असम श्री पुरस्कार’ दिया जायेगा, जिसमें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

अन्य लाभः पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को गंभीर बीमारी के लिए मुफ्रत इलाज, देश भर में असम भवनों में मुफ्रत प्रवास और राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्रत यात्रा जैसे लाभ शामिल हैं।

अन्य निर्णयः इस वर्ष से, साहित्यकार होमेन बोरगोहेन के जन्मदिन (7 दिसंबर) पर उनके नाम से साहित्यिक पेंशन प्रदान की जाएगी।

इसी तरह, अर्जुन पुरस्कार विजेता अर्जुन भोगेश्वर बरुआ के जन्मदिन (3 सितंबर) पर उनके नाम से खेल पेंशन दी जाएगी तथा 17 जनवरी को कलाकार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।