विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22
26 दिसंबर, 2021 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले गए फाइनल में तमिलनाडु को 11 रन से हराकर हिमाचल प्रदेश ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 का खिताब अपने नाम किया।
- 315 रनों का पीछा करते हुए, हिमाचल ने 47.3 ओवर में शुभम अरोड़ा के शानदार नाबाद 136 रनों की बदौलत चार विकेट पर 299 रन बनाए।
- राब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा और वीजेडी (VJD) पद्धति के जरिये हिमाचल को 11 रनों से विजेता घोषित किया गया। शुभम अरोड़ा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- हिमाचल प्रदेश की कप्तानी ऋषि धवन ने की, जबकि तमिलनाडु की कप्तानी विजय शंकर ने की।
- वीजेडी पद्धति बारिश से बाधित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में लक्ष्य स्कोर की गणना करने की एक विधि है, जिसे केरल के एक सिविल इंजीनियर वी जयदेवन द्वारा तैयार किया गया है। यह घरेलू क्रिकेट में डीएलएस (डकवर्थ, लुईस और स्टर्न) पद्धति का एक विकल्प है।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 अंडर-23 महिला विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप-2021
- 3 टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम में 20 नए खिलाड़ी शामिल
- 4 ‘मीट द चैम्पियंस’अभियान
- 5 किदांबी श्रीकांत ने जीता बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक रजत
- 6 डेविस कप 2021
- 7 सीनियर महिला क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी 2021-22
- 8 न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2021
- 9 अंजू बॉबी जॉर्ज
- 10 क्विंटन डी कॉक
- 11 आरिफ खान
- 12 हरभजन सिंह