फ्रेंच ओपन-2022

हाल ही में भारतीय बैडमिंटन युगल जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में चीनी ताइपे की लू चिंग याओ और यांग पो हान को हराकर BWF सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने फ्रेंच ओपन 2022 पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया और अपना पहला BWF सुपर 750 जीता। इस जीत ने चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी को BWF सुपर 750 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बना दिया है।
  • टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में वर्तमान विश्व रैंकिंग में नंबर 8 पर है।

GK फ़ैक्ट

  • वर्ष 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जीत के बाद यह पहली बार था, जब किसी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन खिताब हासिल किया है।