अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप-2022

हाल ही में भारत के नवी मुंबई में अयोजित हुए ‘फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप-2022’ के फाइनल में स्पेन की अंडर-17 महिला टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में खेले गए फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने कोलंबिया को 1-0 से पराजित किया।
  • 82वें मिनट में हुए इस गोल की बदौलत स्पेन ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। साल 2018 में भी स्पेन की टीम चैंपियन रही थी।