राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2022

14 नवम्बर, 2022 को युवा कार्य और खेल मंत्रलय ने वर्ष-2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की, जिन्हें 30 नवम्बर, 2022 को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को प्रदान किया गया।
  • खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार सूची-

लाइफटाइम अचीवमेंट विजेता

सम्बंधित खेल

अश्विनी अकुंजी सी.

एथलेटिक्स

धर्मवीर सिंह

हॉकी

बी.सी. सुरेश

कबड्डी

नीर बहादुर गुरुंग

पैरा एथलेटिक्स

  • खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ी वर्ष 2022 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के कुछ प्रमुख अर्जुन पुरस्कार विजेताओ की सूची-

खिलाड़ी का नाम

सम्बंधित खेल

लक्ष्य सेन

बैडमिंटन

आर- प्रज्ञानानंदा

शतरंज

सीमा पुनिया

एथलेटिक्स

अविनाश मुकुंद सबले

एथलेटिक्स

निखत जरीन

बॉक्सिंग

साक्षी कुमारी

कबड्डी

सागर कैलास ओवलकर

मल्लखंभ

दीप ग्रेस एक्का

हाकी

  • इस वर्ष पहली बार केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।
  • उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए- एम- खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले सदस्य शामिल थे।
  • खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • ‘अर्जुन पुरस्कार’- यह पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसी खूबियां दिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार- खेल-कूद और गेम्स में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाने वाले कोचों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स- इसे उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखते हैं।