अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप-2022

हाल ही में स्पेन के पोंटेवेद्रा में आयोजित हुए ‘अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022’ में भारत के अमन सेहरावत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 16 वर्षीय अमन सेहरावत ने फाइनल में जूनियर यूरोपीय रजत पदक विजेता तुर्की के अहमत दुमान को 12-4 से हराकर यह गोल्ड जीता है।
  • वर्ष 2017 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से, अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
  • ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया ने पिछले संस्करणों में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन केवल रजत पदक ही जीत सके थे।
  • युवा अमन ने गोल्ड मैडल हासिल कर भारतीय कुश्ती में इतिहास बना दिया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में U23 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और U20 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। भारत U-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में 6 पदक-एक गोल्ड, एक सिल्वर और 4 कांस्य प्राप्त हुए।