वनलाइनर समसामयिकी

  • 6-8 दिसंबर, 2022के मध्य भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया उष्ण कटिबंधीय चक्रवात आने की चेतावनी जारी की गई है। इसका नाम ‘चक्रवात मंडौस’दिया गया है। यह नाम किस देश के द्वारा सुझाया गया है? - संयुक्त अरब अमीरात
  • हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में अपने तीसरे 450 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट के चालू होने के साथ ही कौन दुनिया की सबसे बड़ी पवन-सौर हाइब्रिड पावर कंपनी बन गई है? - अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल)
  • असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में काजीरंगा परियोजना के अंतर्गततकनीकी और वित्तीय सहायता के साथ, इंडो-पैसिफिक पार्क्स पार्टनरशिप, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्राकृतिक पार्कों के लिए साझेदारी गतिविधियों की सुविधा प्रदान करने के लिए कौन-सा देश भारत के साथ सहयोग करेगा? - फ्रांस
  • 14 दिसंबर, 2022 को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किस मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ‘ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022’ मनाया गया? - विद्युत मंत्रालय
  • हाल ही में सात (जी-7) समृद्ध औद्योगिक राष्ट्रों समूह ने किस देश के साथ 15.5 बिलियन डॉलर प्रदान करने के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है? - वियतनाम
  • 15 दिसंबर, 2022 को विश्व के किस शहर ने नया नियम पारित किया, जिसमें कहा गया है कि अप्रैल 2025 के बाद बड़े पैमाने पर घरेलू बिल्डरों द्वारा निर्मित सभी नए घरों में घरेलू कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करना होगा? - टोक्यो (जापान)
  • 6 से 8 फरवरी, 2023 के बीच भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (IEW 2023), भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान आयोजित किया जा रहा है। इसे किस शहर में आयोजित किया जाएगा? - बेंगलुरु
  • भारत के किस मंत्री द्वारा कनाडा के मॉन्ट्रियल में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन, COP-15 में समीक्षात्मक पूर्ण सत्र को संबोधित किया।? - केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) हीट एक्शन प्लान को विकसित करने के लिए कितने राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं? - 23 राज्यों
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ- मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया। इसकी विषयवस्तु थी। - ‘पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ’
  • संयुक्त राष्ट्र नेचर डील (UN Nature Deal) के अनुसार, 2030 तक कितने प्रतिशत ग्रह को संरक्षित करने की मांग की गई है? - 30%
  • कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क (GBF) के 23 लक्ष्य हैं, जिन्हें दुनिया को किस वर्ष तक हासिल करने की आवश्यकता है? - 2030