कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी प्रफ्रेमवर्क

कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क (Kunming-Montreal Global Bio-Diversity Framework –GBF) को इस साल 19 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP-15) द्वारा अपनाया गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • GBF के अंतर्गत वर्ष 2030 तक के लिये 4 लक्ष्य और 23 उद्देश्य निर्धारित किये गए हैं।
  • GBF के 23 लक्ष्य 2010 आइची जैव विविधता लक्ष्यों (Aichi Bio-diversity Target) को रीप्लेस करेंगे। आइची का कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया गया और एक भी देश ने सभी 20 लक्ष्यों को पूरा नहीं किया है।
  • COP15 का पहला भाग कुनमिंग, चीन में हुआ और इसमें जैवविविधता संकट को दूर करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया तथा कुनमिंग घोषणा को 100 से अधिक देशों द्वारा अपनाया गया।
  • दुनिया भर में स्थलीय और समुद्री जैव विविधता के क्षरण को रोकने के लिए 188 सरकारों द्वारा नए लक्ष्यों को अपनाया गया था।
  • जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनफरवरी 2026 के अंत और जून 2029 के अंत तक देशों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय सूचनाओं को मिलाकर वैश्विक रुझान और प्रगति रिपोर्ट तैयार करेगा। इस ढांचे का अंतिम लक्ष्य 2030 तक वैश्विक प्रयासों का मार्गदर्शन करना है, ताकि जैव विविधता के संरक्षण और बहाली को सुनिश्चित किया जा सके।