स्टार्ट अप मंच ‘हर्स्टार्ट’ का शुभारंभ

4 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के एक स्टार्ट-अप मंच ‘हर्स्टार्ट’ का शुभारंभ किया।

  • इस दौरान उन्होंने शिक्षा और जनजातीय विकास से संबंधित गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का गुजरात विश्वविद्यालय से वर्चुअली उद्घाटन/शिलान्यास भी किया।
  • इस दौरान आदिवासी शिक्षा से संबंधित सैनिक स्कूल, बालिका साक्षरता आवासीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।