मेक इन इंडिया की 8वीं वर्षगांठ

25 सितंबर, 2022 को मेक इन इंडिया पहल ने पथ-प्रदर्शक सुधारों के अपने गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

  • भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम मेक इन इंडिया, जो निवेश को सुगम बनाता है, नवोन्मेषण को बढ़ावा देता है, कौशल विकास में वृद्धि करता है तथा विनिर्माण अवसंरचना वर्ग में सर्वश्रेष्ठ का निर्माण करता है। मेक इन इंडिया ने 27 सेक्टरों में पर्याप्त उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें विनिर्माण तथा सेवाओं जैसे रणनीतिक सेक्टर भी शामिल हैं।
  • भारत में एफडीआई आवक वित्त वर्ष 2014-15 में 45.15 बिलियन डॉलर था, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 83.6 बिलियन डॉलर की सर्वाधिक एफडीआई दर्ज किया गया।

GK फ़ैक्ट

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम लांच किया गया था।
  • यह कार्यक्रम देश को एक अग्रणी वैश्विक विनिर्माण तथा निवेश गंतव्य के रूप में रूपांतरित करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।