मेगा स्वच्छता अभियान

19 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के चांदनी चौक से स्वच्छ भारत 2022 के अंतर्गत पूरे भारत में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

उद्देश्यः देश भर के सभी गांवों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों को और तेज करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), उससे जुड़े यूथ क्लबों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम अपने आकार और पहुंच, दोनों लिहाज से अनूठा है।
  • इसे युवा भागीदारी से जन आंदोलन के मॉडल पर सोचा गया है।
  • इसके माध्यम से इस कार्यक्रम की सफलता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका एवं योगदान को हासिल किया गया है।