राष्‍ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

24 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। कुल 42 पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • 2 विश्वविद्यालय, 10 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और उनके अधिकारी तथा 30 स्वयसेवकों को ये पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • युवा मामले और खेल मंत्रलय विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करता है। ये पुरस्कार देश में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा राष्ट्रीय सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, प्लस टू काउंसिल्स, उच्चतर माध्यमिक, एनएसएस इकाई और कार्यक्रम अधिकारियों तथा एनएसएस कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरूआत स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ वर्ष 1969 में की गई थी।