आंध्र प्रदेश में ओलिव रिडले कछुओं की सामूहिक मृत्यु

हाल ही में आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र में ओलिव रिडले कछुओं के कई प्रजनन स्थलों में इन कछुओं की सामूहिक मृत्यु की घटना दर्ज की गई है।

  • पूर्वी तट पर वार्षिक प्रजनन के दौरान काकीनाडा और अंतरवेदी के बीच तट के किनारे सैकड़ों मृत ओलिव रिडले कछुए पाए गए।
  • मृत्यु के कारणः समुद्र तट के साथ एक्वा तालाबों से निकलने वाले कचरे और तटवर्ती तेल अन्वेषण सुविधाओं की पाइपलाइन से होने वाले निर्वहन इसका कारण माना जा रहा है।
  • ओलिव रिडले सभी समुद्री कछुओं में सबसे छोटे और सबसे प्रचुर मात्र में मौजूद हैं। ये प्रशांत, अटलांटिक और हिन्द महासागरों के गर्म जल में पाए जाते हैं।
  • भारत में ओलिव रिडले ज्यादातर आंध्र प्रदेश और ओडिशा (गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य और रुशिकुल्या तट) के पूर्वी तट पर प्रजनन करते हैं। ओलिव रिडले केम्प्स रिडले कछुओं के साथ अपनी विशिष्ट सामूहिक प्रजनन ‘अरिबादा’ के लिए विख्यात हैं।