हैदरपुर आर्द्रभूमि को जल-रहित किया गया

उत्तर प्रदेश पर्यावरण विभाग ने संरक्षित रामसर स्थल हैदरपुर आर्द्रभूमि को जल-रहित बना दिया है। हैदरपुर आर्द्रभूमि एक मानव निर्मित आर्द्रभूमि है। इसे 1984 में गंगा के बाढ़ के मैदान पर मध्य गंगा बैराज का निर्माण करके बनाया गया था।

  • गंगा और सोनाली नदी के बीच करीब सात हजार हेक्टेअर में फैला यह इलाका जैव विविधता का महत्त्वपूर्ण केंद्र है।
  • यह हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा होने के कारण पहले से ही संरक्षित श्रेणी में आता है
  • यह आर्द्रभूमि हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य की सीमा के भीतर स्थित है।

पाए जाने वाली प्रजातियां:

  • घड़ियाल (क्रिटिकली इंडेजर्ड),
  • हिरण (एंडेंजर्ड),
  • काली चोंच वाला टैन (एंडेंजर्ड),
  • इंडियन स्किमर (एंडेंजर्ड) तथा
  • गोल्डन महाशीर (एंडेंजर्ड)।

रामसर कन्वेंशनः यह एक अंतर-सरकारी संधि है। यह आर्द्रभूमियों और उनके संसाधनों के संरक्षण व विवेकपूर्ण उपयोग के लिए रूपरेखा प्रदान करती है। भारत में 75 रामसर स्थल हैं।