फ़ुकुशिमा के प्रदूषित जल को समुद्र में छोड़ने की मंजूरी

जापान ने फुकुशिमा के रेडियोधमÊ दूषित जल को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। यह दूषित जल सुनामी के कारण

  • जापान के पूर्वी तट पर फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संचित है। वर्ष 2011 में भूकंप और सुनामी के कारण फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र नष्ट हो गया था।
  • जापान वर्ष 2023 में संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के 12.5 लाख टन अपशिष्ट जल को प्रशांत महासागर में प्रवाहित करना शुरू कर सकता है।
  • ट्रिटियम ‘‘जीवित प्राणियों के शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित’’ और ‘‘रक्त के माध्यम से तेजी से शरीर में फैलने वाला’’ समस्थानिक है। ट्राइटियम हाइड्रोजन का एक रेडियोधर्मी रूप है। जब जल में हाइड्रोजन परमाणुओं में से एक को ट्राइटियम से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो यह रेडियोधर्मी ट्राइटियम समुद्र जल बनाता है। ट्राइटियम समुद्र जल रासायनिक रूप से सामान्य जल के समान होता है। इस कारण इसे अपशिष्ट जल से अलग करना महंगा, ऊर्जा गहन और समय लेने वाला सिद्ध होता है।