काले हिरण का सर्वेक्षण

हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य वन्यजीव विभाग (State Wildlife Department) ने लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा के लिए एक संरक्षण योजना तैयार करने के लक्ष्य के साथ गोदावरी में डोलेस्वरम (Dowleswaram) और यनम के बीच द्वीपों के एक खंड में काले हिरणों का पहला सर्वेक्षण शुरू किया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः गोदावरी में बाढ़ की चपेट में आए द्वीपों पर बड़ी संख्या में काले हिरणों के फंसे होने के मद्देनजर यह सर्वेक्षण किया गया था।

  • गोदावरी की शाखाओं से घिरे द्वीप जैसे कि कोनासीमा (Konaseema) और पूर्वी गोदावरी जिलों में गौतमी, वसिस्ता (Vasista), वैंतेया (Vainteya) और वृद्धा गौतमी (Vridha Gowthami) काले हिरणों के लिए एक प्रमुख निवास स्थान हैं।

GK फ़ैक्ट

  • ब्लैकबक (Antilope cervicapra) जिसे भारतीय मृग भी कहा जाता है। भारत और नेपाल के मूल निवासी मृग की एक प्रजाति है। यह भारत में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और अन्य क्षेत्रें में व्यापक रूप से घास के मैदानों में पाए जाते है। इसे पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश ने अपना राज्य पशु घोषित किया है।
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत इसका शिकार करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।
  • आईयूसीएन की लाल सूची में इसकी स्थिति ‘न्यूनतम चिंता’ (Least Concern) वाली है।