वागीर’ पनडुब्बी भारतीय नौसेना में शामिल

23 जनवरी 2023 को कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः 12 नवंबर 20 को लॉन्च की गई ‘वागीर’ पनडुब्बी को अपने नए अवतार में अब तक की सभी स्वदेशी निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम समय में निर्माण होने का गौरव प्राप्त है।

  • कलवरी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।
  • फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप की मदद से बनी पनडुब्बी वागीर को मुंबई के मझगांव डॉक में बनाया गया है।

‘वागीर’ के बारे में: वागीर भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता को बढाएगी और यह सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी एकत्र करना, माइन बिछाने तथा निगरानी मिशन सहित विभिन्न मिशनों को पूरा करने में सक्षम है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी