विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

23 जुलाई, 2022 को टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन के यूजीन में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में, नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

  • ग्रेनेडा (Grenada) देश के भाला फेंकने वाले एंडरसन पीटर्स ने 90-54 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • चेक गणराज्य के जैकब वडलेज (Jakub Vadlejch) ने 88-09 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है। वह पूर्व लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 2003 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

खेल परिदृश्य