44वां शतरंज ओलंपियाड

28 जुलाई से 9 अगस्त 2022 तक चेन्नई में 44वां शतरंज ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्यः 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में की जा रही है।

  • 187 देशों के भाग लेने के साथ, यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में सबसे बड़ी भागीदारी होगी।
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टुकड़ी को भेजा है, जिसमें 6 टीमों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं।
  • 24 जुलाई को शतरंज ओलंपियाड रिले मशाल पोर्ट ब्लेयर पहुंची। अंडमान के सेलुलर जेल में आयोजित एक समारोह में अंडमान-निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 11 शतरंज विद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा की।

खेल परिदृश्य