U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022

जून 2022 में ‘U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022’ का आयोजन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः दीपक पुनिया ने U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल भार वर्ग में किर्गिस्तान के मक्सत सत्यबाल्डी (Maksat Satybaldy) को हराकर कांस्य (Bronze) पदक जीता।

  • भारत ने U23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप मीट में कुल 25 पदक जीते, जिसमें 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
  • भारत ने फ्रीस्टाइल में 8 पदक, कुश्ती का एक प्रकार ग्रीको-रोमन (Greco-Roman) में 7 पदक प्राप्त किये। जबकि महिलाओं ने 10 पदक जीते।
  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल में अमन ने 57 किग्रा भार में, सुजीत ने 65 किग्रा भार में, नवीन ने 74 किग्रा भार में और विक्की ने 92 किग्रा भार में ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
  • ग्रीको-रोमन में, पूर्व सीनियर एशियाई चैंपियन सुनील कुमार ने 87 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता, नीरज ने 63 किग्रा भार में स्वर्ण पदक विजेता। महिला फ्रीस्टाइल में पुष्पा ने 57 किग्रा भार में, मानसी ने 59 किग्रा भार में, राधिका ने 65 किग्रा भार में और रीतिका ने 72 किग्रा भार में ने स्वर्ण पदक जीते।

खेल परिदृश्य