हुरुन ग्लोबल 500 सूची-2022

हाल ही में हुरुन रिसर्च इंस्टीटड्ढूट द्वारा ‘हुरुन ग्लोबल 500 सूची-2022’ को जारी किया गया। यह सूची दुनिया की 500 सबसे मूल्यवान गैर-राज्य-नियंत्रित कंपनियों का संकलन है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 20 सबसे मूल्यवान कंपनियों के साथ भारत दुनिया की शीर्ष 500 फर्मों वाले देशों में पांचवें स्थान पर आ गया है_ जबकि पिछले वर्ष भारत 8 कंपनियों के साथ 9वें स्थान पर था।

  • कंपनियों को उनके बाजार पूंजीकरण (सूचीबद्ध कंपनियों के लिए) और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के मूल्यांकन के आधार पर रैंक किया गया था।

शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनी थी। यह दुनिया में 34वें स्थान पर है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को दूसरा स्थान दिया गया, जबकि एचडीएफसी बैंक तीसरे स्थान पर है। पहली बार अडानी समूह की 4 कंपनियों ने भी सूची में जगह बनाई है।

दुनिया में शीर्ष रैंक वाली कंपनी

अमेरिका स्थित, ऐप्पल हुरुन ग्लोबल 500 सूची मेंशीर्ष रैंक वाली कंपनी है, जिसके बाद माइक्रोसॉफ्रट, अल्फाबेट (गूगल के मालिक), अमेजॅन और टेस्ला है।

  • इस वर्ष सूची में शामिल 20 भारतीय कंपनियों में से 11 मुंबई में, 4 अहमदाबाद में और एक-एक नोएडा, नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में स्थित हैं।

शीर्ष रैंकिंग वाले 5 देश

रैंक स्थान

देश

कंपनी

1

संयुक्त राज्य अमेरिका

260

2

चीन

35

3

जापान

28

4

यूनाइटेड किंगडम

21

5

भारत और कनाडा

20